• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सात अप्रैल को मुख्यमंत्री आ सकते आगरा में, प्रशासन ने तैयारियां की शुरू, मंडलायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सात अप्रैल को मुख्यमंत्री आ सकते आगरा में, प्रशासन ने तैयारियां की शुरू, मंडलायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

ग्राम-रायपुर व रहनकलां ग्रेटर आगरा योजना का भूमि पूजन करेंगे

April 4, 2026
in administration, Agra, Development, Politics

आगरा। सात अप्रैल को मुख्यमंत्री का ग्राम-रायपुर व रहनकलां ग्रेटर आगरा योजना का भूमि पूजन, विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रोजेक्ट का लोकार्पण का कार्यक्रम संभावित है। आगरा में आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के द्वारा भी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। 

शनिवार को मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली सहित सम्बन्धित अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की। गौरतलब है कि शहरी विस्तारीकरण एंव नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 हेक्टेयर भूमि पर, कुल सम्भावित लागत धनराशि 5142.00 करोड़ से 10 आवासीय टाउनशिप का शिलान्यास मुख्यमंत्री के करकमलों से होगा। शिलान्यास से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधिवत भूमिपूजन किया जाएगा और वह टाउनशिप माॅडल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास कर मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे। मंडलायुक्त ने हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की। मौसम को ध्यान में रखते हुए मंच स्थल एवं भूमिपूजन स्थल पर उचित रूप से टैंट लगाए जाने, वीआईपी/मीडिया दीर्घा, स्विस काॅटेज आदि व्यवस्था को सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। भारी एवं हल्के वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था तथा सभी एप्रोच मार्ग को दुरूस्त बनाये जाने को भी निर्देश दिए गए। दूसरी ओर

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में बुलाई गई  बैठक में कार्यक्रम स्थल रायपुर रहनकला, इनर रिंग रोड पर उचित साफ सफाई, जल छिड़काव, मंचीय व्यवस्था वह बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि  सीएम युवा योजना तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को  प्रमाणपत्र आदि प्रदान किए जाएंगे।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल  प्रशांत तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Previous Post

भीमनगरी के उद्घाटन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया गया निमंत्रण

Next Post

साइबर गैंग के 10 सदस्यों को साइबर सेल व सदर पुलिस ने दबोचा

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
साइबर गैंग के 10 सदस्यों को साइबर सेल व सदर पुलिस ने दबोचा

साइबर गैंग के 10 सदस्यों को साइबर सेल व सदर पुलिस ने दबोचा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रांस यमुना में रसगुल्ले को लेकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर

ट्रांस यमुना में रसगुल्ले को लेकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर

November 3, 2024
4 छात्रों ने मिलकर चुराई स्कूटी, सीसीटीवी में कैद

4 छात्रों ने मिलकर चुराई स्कूटी, सीसीटीवी में कैद

July 9, 2022
एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

September 11, 2024
4 दिन से लापता चौकीदार की हत्या कर नाले में फेंका शव

4 दिन से लापता चौकीदार की हत्या कर नाले में फेंका शव

June 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.