• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पर्यटक सिर्फ ताजमहल ही न देखें बल्कि शहर के अन्य स्थलों-विरासतों से भी हों रूबरू: मंडलायुक्त

पर्यटक सिर्फ ताजमहल ही न देखें बल्कि शहर के अन्य स्थलों-विरासतों से भी हों रूबरू: मंडलायुक्त

पर्यटकों को लुभाने को मंडलायुक्त की अपील- होटल मालिक भी करें सांस्कृतिक कार्यक्रम

October 13, 2023
in administration, Agra, News, Tourism

आगरा। आगरा में पर्यटन क्षेत्र को और अधिक विकसित करने व नाइट टूरिज्म कल्चर बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त हर संभव प्रयास कर रही हैं। मंडलायुक्त के द्वारा एक के बाद एक बैठक की जा रही है। पिछले कई सालों में पहली बार ऐसी मंडलायुक्त आईं हैं जो धरातल पर आगरा की तस्वीर को बदलना चाहती हैं। मंडलायुक्त के तेवरों से अधीनस्थ अधिकारियों के भी पसीने छूटे हुए हैं। 

शुक्रवार को पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में होटल एसोसिएशन और गाइड एसोसिएशन के बैठक हुई। मंडलायुक्त ने होटल मालिकों और गाइड एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे कि हम आगरा शहर में पर्यटकों को लुभाने के लिए और क्या कर सकते हैं। किस तरह की गतिविधियां संचालित कर सकते हैं, जिससे शहर में आने वाला पर्यटक दो-तीन दिन रुक कर आगरा को अच्छे से जाने। पर्यटक सिर्फ ताजमहल को देखकर ना जाए बल्कि शहर के अन्य स्थलों और विरासतों से भी रूबरू हो। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी राकेश चौहान ने कहा कि ताजमहल के अलावा अन्य किसी का प्रचार प्रसार नहीं हो रहा है। हालांकि यह हमारी भी कमी है। हम इसमें सुधार लाएंगे। मंडलायुक्त को अवगत कराया कि पहले पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों को पंपलेट बांटे जाते थे जिसमें एक मैप के साथ ताजमहल के अलावा अन्य स्मारकों व स्थलों की जानकारी होती थी। इसका फिर से वितरण करवाया जाए। राजीव सक्सेना ने कहा कि आगरा के सभी ऐतिहासिक स्थलों के बीच टाइम शेड्यूल के साथ ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है, जिससे पर्यटकों को परेशानी होती है। वह अपना समय बचाने के लिए सभी स्मारक नहीं घूम पाता है। टूर गाइड नितिन सिंह ने कहा कि कई प्राइवेट एजेंसियां ताजमहल घूमने के साथ-साथ ढलती शाम में ओल्ड आगरा से पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए जामा मस्जिद से रावतपाड़ा होते हुए वॉक कराती हैं। फूड वॉक के रूप में पर्यटकों को नमक की मंडी, जौहरी बाजार की तरफ घुमाया जाता है। जहां पर्यटक विभिन्न तरह के व्यंजनों का आनंद उठाते हैं। अगर प्रशासन इस गतिविधि को टूर प्लान में शामिल कर ले तो इसके शानदार परिणाम सामने आएंगे। नितिन ने यह भी बताया कि पर्यटक स्मारकों से ज्यादा उसके आसपास स्थल को देखना पसंद करते हैं, लेकिन ताजमहल के पास ताजगंज क्षेत्र में बहुत अवस्थाएं हैं जिससे पर्यटकों में एक अच्छा संदेश नहीं जाता है। 

बैठक में ताजमहल की ऑनलाइन टिकट करने में आ रही परेशानी का भी मुद्दा भी उठा। अवगत कराया गया है कि एक बार में सिर्फ पांच टिकट ही बुक होती हैं। इससे ज्यादा टिकट बुक करने के लिए फिर से पूरी प्रक्रिया दोहरानी पड़ती है। टिकट विंडो से ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करने की सुविधा नहीं है। अगर कहीं है तो वहां पर अक्सर सर्वर डाउन की समस्या आती है। प्रचार प्रसार के संबंध में सुझाव आया कि किसी नामी हस्ती को ब्रांड एंबेसडर बनाकर आगरा शहर को टूरिस्ट सिटी के रूप में प्रमोट किया जाए। पर्यटकों की रुचि के अनुसार किसी एक नियत स्थान और निर्धारित समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सुझाव मिलने के बाद मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सभी होटल मालिकों से यह अपील की कि पर्यटकों को लुभाने के लिए आप भी अपने स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करें। एडीए सचिव गरिमा सिंह को निर्देश दिए कि फतेहपुर सीकरी में जिस तरह से पहले दीवान ए आम में कार्यक्रम होते थे, उसी तरह फिर से कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की जाए। इसके लिए एक कार्यक्रम इसी अक्टूबर माह में कराया जाए। मंडलायुक्त ने होटल मालिकों से कहा कि नगर निगम के द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए हम फसाट लाइट लगा रहे हैं लेकिन आपसे भी अपेक्षा है कि जितने भी होटल हैं  वे अपने सामने और आसपास की जगह को साफ सुथरा बनाएं।  

Previous Post

तहसीलदार की तहरीर पर आठ खनन माफिया के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Next Post

बालक के साथ कुकर्म करने वाले को 10 साल का कारावास

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
बालक के साथ कुकर्म करने वाले को 10 साल का कारावास

बालक के साथ कुकर्म करने वाले को 10 साल का कारावास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दवाएं खपाने वाले गैंग का एक आरोपित तीन दिन के लिए रिमांड पर

दवाएं खपाने वाले गैंग का एक आरोपित तीन दिन के लिए रिमांड पर

March 8, 2024
प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और पार्टी में खुली छूट चाहते थे प्रशांत लेकिन सोनिया पुत्रमोह में राहुल को ही चाहती थीं पार्टी अध्यक्ष

प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और पार्टी में खुली छूट चाहते थे प्रशांत लेकिन सोनिया पुत्रमोह में राहुल को ही चाहती थीं पार्टी अध्यक्ष

April 27, 2022
अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की टीम और दुकानदारों में मारपीट, चौकी पर हंगामा

अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की टीम और दुकानदारों में मारपीट, चौकी पर हंगामा

July 16, 2025
रंगारंग कार्यक्रम के साथ ताज महोत्सव का हुआ शुभारंभ

रंगारंग कार्यक्रम के साथ ताज महोत्सव का हुआ शुभारंभ

February 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.