आगरा। कारगिल शहीद के घर में लूट की साजिश के आरोप में उनकी पुत्रवधू शकुंतला को ताजगंज थाना पुलिस ने जेल भेजा है। महिला ने अपने ममेरे भाई को वारदात करने बुलाया था।
कारगिल शहीद श्यामवीर सिंह के यहां 25 जुलाई को लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। शहीद की पत्नी गीता देवी बेटे विजय सिंह के साथ गांव गई थीं। घर में पुत्रवधू शकुंतला और नाती मौजूद थे। शकुंतला ने पुलिस को बताया था कि घर में दो बदमाश आए थे उन्होंने बेटे के गर्दन पर चाकू रखकर लूट की। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा था। आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि शकुंतला का भी लूट की साजिश में हाथ था। शकुंतला देवी चाहती थी कि जेवरात उन्हें मिल जाए। आरोप है कि सास से जेवरात नहीं मिलने पर उन्होंने ममेरे भाई से बात की।











