• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय जिस जमीन का भूस्वामी नहीं, एडीए से जिसका नक्शा पास नहीं, कल उस पर खड़ी इमारत का उद्घाटन करने जा रहा!

विश्वविद्यालय जिस जमीन का भूस्वामी नहीं, एडीए से जिसका नक्शा पास नहीं, कल उस पर खड़ी इमारत का उद्घाटन करने जा रहा!

विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने भी जमीन का कानून मालिक होने के बाद विभाग शिफ्ट करने के लिए कहा था, मामले की विजिलेंस जांच भी चल रही

February 2, 2022
in Education
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन कल सिविल लाइन स्थित संस्कृति भवन का उद्घाटन करने जा रहा है। यह संस्कृति भवन जिस जमीन पर बना हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन उसका भूस्वामी नहीं है। इस वजह से एडीए से बिल्डिंग का नक्शा भी पास नहीं हुआ। फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन कल उसका उद्घाटन करने जा रहा है। मामले में राज्य सूचना आयोग में 7 फरवरी को सुनवाई भी लगी है।

पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने आगरा विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए ही करोड़ों रुपए की लागत से सिविल लाइन में संस्कृति भवन का निर्माण कराया था। किसी ने इस बात की शासन, विजिलेंस और एडीए में शिकायत कर दी। एडीए ने विश्वविद्यालय को नोटिस देकर पूछा था कि बिना नक्शा पास कराए विश्वविद्यालय प्रशासन बिल्डिंग का निर्माण कैसे करा रहा है? क्यों ना विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाए? इधर विजिलेंस ने भी मामले में जांच बैठा दी थी। मामला गर्म होता देख डॉ. अरविंद दीक्षित के बाद आए कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं कराया। प्रोफेसर अशोक मित्तल के बाद प्रोफेसर आलोक कुमार राय कुलपति बनकर आए। विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने उनसे भी मना कर दिया वह इस बिल्डिंग के चक्कर में ना पड़े। पहले कानून विश्वविद्यालय इसका मालिक बन जाए उसके बाद यहां विभाग शिफ्ट किए जाएं। विशेष सचिव के कहने के बाद प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने भी बिल्डिंग को विवादित देख उसका  उद्घाटन नहीं कराया। प्रोफेसर आलोक कुमार राय के बाद प्रोफेसर विनय कुमार पाठक कुलपति बने हैं। वह कल इस बिल्डिंग का उद्घाटन करने जा रहे हैं। सवाल है खड़े हो रहे हैं कि जिस जमीन का विश्वविद्यालय प्रशासन भूस्वामी नहीं है, बिल्डिंग का आगरा विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं है। मामले की विजिलेंस जांच भी चल रही है तो फिर नए कुलपति उद्घाटन की इतनी जल्दी क्यों मचा रहे हैं? यह देख  विश्वविद्यालय के अधिकारी भी घबराए हुए हैं। अधिकारियों ने भी सोच लिया है अगर शासन उनसे कोई जवाब मांगेगा तो है बोल देंगे कुलपति ने ही इसका उद्घाटन किया है।

Previous Post

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑटो चालक के शव पर नहीं आए चोट के निशान

Next Post

संस्कृति भवन को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने शिफ्ट होने से किया मना

Related Posts

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

June 12, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

May 18, 2026

आगरा। भीषण गर्मी और मौसम विभाग की हीट वेव चेतावनी को देखते हुए आगरा प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों...

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

May 16, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी को लेकर सीजेएम कोर्ट में दाखिल...

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

Next Post
संस्कृति भवन को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने शिफ्ट होने से किया मना

संस्कृति भवन को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने शिफ्ट होने से किया मना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिला का चाकू से गला काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला का चाकू से गला काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2023
तमाम असली पुलिस वाले पास में थे फिर भी नकली पुलिस ने ठगे जेवरात

तमाम असली पुलिस वाले पास में थे फिर भी नकली पुलिस ने ठगे जेवरात

July 19, 2023
बिल्डर ने दूसरा फ्लैट दिखाकर खाली जमीन की करा ली रजिस्ट्री

बिल्डर ने दूसरा फ्लैट दिखाकर खाली जमीन की करा ली रजिस्ट्री

September 2, 2023
पदम श्री गोपालदास नीरज के नाम पर मेडल देने की मांग

पदम श्री गोपालदास नीरज के नाम पर मेडल देने की मांग

January 4, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल
  • संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा
  • आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया
  • मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.