आगरा। डीआईओएस कार्यालय में तैनात एक बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, उसके खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शास्त्रीपुरम के रहने वाले अश्विन कुमार के पिता शिक्षक थे। उनकी मृत्यु हो गई थी। चार साल बाद अश्विन ने शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए आवेदन किया था। बाबू उसे टहला रहा था। बाबू राम प्रकाश ने कहा कि साहब से बात हो गई है, नौकरी लग जाएगी, उसके लिए पांच लाख रुपए देने होंगे। आरोपी ने पीड़ित को रकम लेने के लिए लॉयर्स कॉलोनी बुलाया था। इस दौरान भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने घेराबंदी कर ली। आरोपी को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया।











