आगरा। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर आगरा के सभी शिव मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। प्रसिद्ध मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिस को भी तैनात किया गया है।
कैलाश मंदिर में देर रात दो बजे से ही भक्तों की लाइन लग गई। बलकेश्वर महादेव मंदिर में भी काफी लंबी लाइन लगी हुई है। मनकामेश्वर मंदिर में भी यही हाल देखने को मिला। महाशिवरात्रि पर पार्कलैंड होटल कमला नगर से शिव बारात भी निकल गई जो साई बाबा मंदिर, चांदनी चौक, सब्जी मंडी होती हुई बलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची उसके बाद वहां जागरण शुरू हो गया है। देर रात दो बजे से ही रावली महादेव मंदिर पर महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की एमजी रोड से लेकर रावली मंदिर तक कतार लगी रही। एक-एक कर व्यवस्था पूर्वक भक्तों ने महादेव के दर्शन किए।वहीं रात्रि को जागरण शुरू हो गया है।











