• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताज महोत्सव-2026 के नवीन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

ताज महोत्सव-2026 के नवीन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सूफी-बॉलीवुड-कॉमेडी नाइट समेत दस दिन तक होंगे रंगारंग आयोजन

February 11, 2026
in administration, Agra

आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले ताज महोत्सव-2026 की तैयारियों के क्रम में बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड (जेपी होटल के निकट) का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल, मंच, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा और जन सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार ताज महोत्सव भव्य एवं बेमिसाल होगा। महोत्सव में सूफी नाइट, बॉलीवुड नाइट, कॉमेडी (लाफ्टर) नाइट सहित कई थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर्स और नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने आमजन से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव का आनंद लेने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ताज महोत्सव-2026 के लिए नवीन स्थल पर ले-आउट प्लान के अनुसार कार्य प्रारंभ हो चुका है। लगभग 04 एकड़ क्षेत्रफल में आयोजन स्थल विकसित किया जा रहा है, जहां समुचित पार्किंग व्यवस्था, फतेहाबाद रोड एवं ताजनगरी रोड से अलग-अलग एंट्री-एग्जिट, मुख्य मंच, कलाकारों हेतु ग्रीन रूम, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, झूले, फ्लावर शो, ओडीओपी प्रदर्शनी स्थल व पर्याप्त शौचालय की स्थापना की जा रही है। बताया गया कि जहां पिछले वर्ष 300 स्टॉल लगे थे, वहीं इस बार 500 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगरा मंडल के बेहतरीन उत्पाद, ODOP, यूपी हैंडीक्राफ्ट, कार्पेट और पॉटरी के श्रेष्ठ स्टॉल लगाए जाएं। स्टॉल आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाए। साथ ही लाइटिंग, साज-सज्जा, प्रचार-प्रसार, कलाकार चयन से जुड़ी सभी निविदाएं समय पर जारी कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रमों की रूपरेखा पर जानकारी देते हुए बताया गया कि महोत्सव में कवि सम्मेलन/मुशायरा, सूफी नाइट, डिवोशनल नाइट, फोक म्यूजिक/थिएटर, लाफ्टर नाइट, वालीवुड नाइट, पंजाबी नाइट जैसे विविध सांस्कृतिक आयोजन होंगे। कलाकारों की सूची संबंधित समिति द्वारा अंतिम रूप दी जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों की तिथिवार सूची शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। यातायात और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने फतेहाबाद रोड के लिए अलग ट्रैफिक प्लान, मैदान में कार्पेट की समुचित बिछावन, गणमान्य अतिथियों को समय से आमंत्रण, तथा समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य, विद्युत, बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की समुचित व समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने को कहा।

Previous Post

नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

Next Post

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

Related Posts

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

August 3, 2026

आगरा। जैतपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। परिवार की इच्छा...

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

August 3, 2026

आगरा। आगरा के रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

Next Post
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

June 15, 2026
विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में चार प्रोफेसर के खिलाफ मांगी अभियोजन के लिए स्वीकृति

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में चार प्रोफेसर के खिलाफ मांगी अभियोजन के लिए स्वीकृति

May 24, 2024
ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा

September 4, 2022
महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया

महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया

May 10, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की
  • आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब
  • कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में
  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.