• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पर्यटन को बढ़ावा देने पर रहेगा विशेष जोर: जिलाधिकारी

पर्यटन को बढ़ावा देने पर रहेगा विशेष जोर: जिलाधिकारी

शहर दिखे साफ सुथरा इसके लिए भी किए जाएंगे प्रयास

September 20, 2022
in administration, Agra, Development, Tourism, Travel

आगरा। नवागत जिलाधिकारी नवनीत चहल का पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष जोर रहेगा। पर्यटकों के लिए क्या बेहतर सुविधाएं शुरू की जाएं, जिससे वह यहां स्टे कर सकें, इसके लिए वह सक्षम अधिकारियों से बात करेंगे।

जिलाधिकारी नवनीत चहल ने सोमवार रात को चार्ज ले लिया था। मंगलवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा सबसे पहले उनकी प्राथमिकता राम बरात को अच्छे तरीके से कराना है। इसके साथ ही जो सेना भर्ती चल रही है, उस पर भी उनका विशेष ध्यान रहेगा। वहां क्या-क्या व्यवस्थाएं की गई हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर से जानकारी ली गई है। साथ ही आर्मी के कर्नल से भी पूछा गया है कि उनकी प्रशासन से क्या क्या अपेक्षाएं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा में जो भी आता है वह यहां की छवि को लेकर जाता है। आगरा पूरे विश्व में ताजमहल की वजह से प्रसिद्ध है। आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह विशेष ध्यान देंगे। साथ ही वह यह भी देखेंगे कि यहां रोजगार पर्याप्त रहे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शहर साफ सुथरा दिखे इसके लिए वह प्रयास करेंगे। बंदरों को पकड़ने के लिए भी सक्षम अधिकारियों से बैठक करने की उन्होंने बात कही।

जिलाधिकारी ने अपने बारे में बताया कि वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सबसे पहले उन्होंने बहराइच में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में ज्वाइन किया। इसके बाद में वह मेरठ में एसडीएम और मुख्य विकास अधिकारी रहे। मेरठ के बाद वह मुख्य विकास अधिकारी झांसी रहे। जिला अधिकारी के रूप में वह अमरोहा, चंदौली और मथुरा में रह चुके हैं। वह एमटेक और एमबीए हैं। आईएएस में चयनित होने से पहले वे कारपोरेट सेक्टर में जॉब भी कर चुके हैं। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी भी ली। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, अपर जिला अधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous Post

प्रोन्नत इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर अपराध, कई दरोगाओं के भी तबादले

Next Post

विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Posts

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

Next Post
विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बमरौली कटारा पुलिस ने पकड़े बावरिया गिरोह के चार सदस्य

बमरौली कटारा पुलिस ने पकड़े बावरिया गिरोह के चार सदस्य

March 6, 2024
आगरा के ध्रुव जुरैल की शानदार पारी ने दिलाई भारत को जीत

आगरा के ध्रुव जुरैल की शानदार पारी ने दिलाई भारत को जीत

February 26, 2024
श्रीलंका के पीएम राजपक्षे का इस्तीफा, देश के कई हिस्सों में हिंसा, टकराव का खतरा बढ़ा

श्रीलंका के पीएम राजपक्षे का इस्तीफा, देश के कई हिस्सों में हिंसा, टकराव का खतरा बढ़ा

May 9, 2022
आगरा से बेबी रानी, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर प्रजापति और अंजुला सिंह माहौर होंगी मंत्री

बेबीरानी मौर्य को महिला कल्याण, योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा विभाग

March 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
  • गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब
  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.