नई दिल्ली। सरकार ने 2021-22 की मार्च तिमाही के साथ-साथ पूरे वित्त वर्ष के लिए ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी जीडीपी के आंकड़े मंगलवार को जारी किए। मिनिस्ट्री आफ स्टैटेस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 4.1 प्रतिशत रही है। पिछले साल की समान तिमाही में ये 2.5 फीसदी थी। पूरे साल में जीडीपी ग्रोथ 8.7 फीसदी रही जो वर्ष 21 में -6.6 प्रतिशत थी।
देश की विकास दर वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की तुलना में थोड़ी कमजोर रही। पिछली तिमाही (अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर) में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.4 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही (अप्रैल, मई और जून) में जीडीपी ग्रोथ 20.1 फीसदी रही थी। दूसरी तिमाही (जुलाई, अगस्त और सितंबर) में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4 प्रतिशत रफ्तार से बढ़ी थी।











