• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सत्येंद्र जैन और उनके करीबियों पर ईडी के छापे, 2.85 करोड़ कैश और 133 सोने के सिक्के बरामद

सत्येंद्र जैन और उनके करीबियों पर ईडी के छापे, 2.85 करोड़ कैश और 133 सोने के सिक्के बरामद

June 7, 2022
in Business, Corruption, Crime, National, News, Politics

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके करीबी के ठिाकनों पर ईडी की रेड पड़ी। छापेमारी में 2.85 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के 133 सिक्के जब्त किये गये हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। छापेमारी के बाद अब राजनीति गर्मा गई है। आप के नेता इसे साजिश बता रहे हैं वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आप सरकार को घेरा है। ईडी ने काफी दिनों पहले सत्येंद्र जैन के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

धन शोधन मामले की जांच के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी कर 2.85 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के 133 सिक्के जब्त किये गये हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईडी ने कहा कि सोमवार को जिन लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई, उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर से धन शोधन में मंत्री की सहायता की। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बिना ब्योरे वाली नकदी और सोने के सिक्कों को गुप्त स्थान पर रखा गया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन को धन शोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और वह नौ जून तक ईडी की हिरासत में हैं। ईडी ने सोमवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में एक ज्वेलर समेत सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था।
ईडी की छापेमारी का जब्ती मेमो सत्येंद्र जैन की पत्नी और बेटी को दिया गया। ज्ञापन में लिखा था कि तलाशी के दौरान विभिन्न दस्तावेज, एक डिजिटल उपकरण और 2,79,200 रुपये बरामद किए गए थे। हालांकि इन्हें जब्त नहीं किया गया। इससे पहले ईडी ने अप्रैल में जांच के तहत सत्येंद्र जैन के परिवार और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने तब एक बयान में कहा था कि उसने पीएमएलए के तहत अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफोसोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, वैभव जैन की पत्नी स्वाति जैन, अजित प्रसाद जैन की पत्नी सुशीला जैन और सुनील जैन की पत्नी इंदु जैन से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया था।

Previous Post

मथुरा में भक्ति भावना में डूबे नजर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Next Post

ज्ञानवापी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत, कहा- ऐतिहासिक गलतियों को कोर्ट से सही नहीं किया जा सकता

Related Posts

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

Next Post
ज्ञानवापी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत, कहा- ऐतिहासिक गलतियों को कोर्ट से सही नहीं किया जा सकता

ज्ञानवापी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत, कहा- ऐतिहासिक गलतियों को कोर्ट से सही नहीं किया जा सकता

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सपा में आखिरी कील ठोकने आए हैं स्वामी प्रसाद मौर्य: साक्षी महाराज

सपा में आखिरी कील ठोकने आए हैं स्वामी प्रसाद मौर्य: साक्षी महाराज

February 22, 2023
छावनी विधायक और दरोगा के बीच थाने में नोकझोंक, दरोगा लाइन हाजिर

छावनी विधायक और दरोगा के बीच थाने में नोकझोंक, दरोगा लाइन हाजिर

April 4, 2023
परीक्षा से एक दिन पहले रात तक सेंटर कैसे बनाए जाते? इस बात पर नाराज हुए अपर मुख्य सचिव

परीक्षा से एक दिन पहले रात तक सेंटर कैसे बनाए जाते? इस बात पर नाराज हुए अपर मुख्य सचिव

June 11, 2025
महिला लेखपाल के ऊपर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला लेखपाल के ऊपर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.