• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.10 लाख

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.10 लाख

December 20, 2023
in Agra, Crime

आगरा। एटीएम में रुपये निकालने आईं सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी को एक युवक ने झांसे में लेकर डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद खाते से 1.10लाख रुपये निकाल लिए। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 9:45बजे रुनकता स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। रुपये लेने के बाद जैसे ही केबिन से बाहर आईं, तभी एक युवक मिल गया। उसने कहा कि अपना पिन तो निरस्त कर दीजिए। वह झांसे में आ गईं। युवक ने बातों में लेकर डेबिट कार्ड ले लिया। पिन भी पूछ लिया। बाद में बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। वह कार्ड लेकर आगे चली गईं। बाद में मोबाइल पर मैसेज आने लगे। खाते से 1.10 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक की मदद से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें युवक नजर आ गया। इस पर पुलिस से शिकायत की। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post

लेखपाल की गाड़ी में 10 लाख रुपए की रिश्वत होने का आरोप, गाड़ी पहुंची थाने, एफआईआर

Next Post

युवती ने ठगी के लिए शादी रचाई, दूसरे दिन ही फरार हो गई थी

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
युवती ने ठगी के लिए शादी रचाई, दूसरे दिन ही फरार हो गई थी

युवती ने ठगी के लिए शादी रचाई, दूसरे दिन ही फरार हो गई थी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल में उर्स आयोजित कराने वालों पर कार्रवाई की मांग

ताजमहल में उर्स आयोजित कराने वालों पर कार्रवाई की मांग

March 13, 2024
ट्रैफिक वॉयलेशन के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में चालान जारी किए जाएं: मंडलायुक्त

ट्रैफिक वॉयलेशन के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में चालान जारी किए जाएं: मंडलायुक्त

April 29, 2025
न्यू आगरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

न्यू आगरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

August 21, 2024
डा. आरएस पारीक को पद्मश्री मिलने पर ताजनगरी के लोगों में खुशी की लहर

डा. आरएस पारीक को पद्मश्री मिलने पर ताजनगरी के लोगों में खुशी की लहर

January 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.