• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लेखपाल की गाड़ी में 10 लाख रुपए की रिश्वत होने का आरोप, गाड़ी पहुंची थाने, एफआईआर

लेखपाल की गाड़ी में 10 लाख रुपए की रिश्वत होने का आरोप, गाड़ी पहुंची थाने, एफआईआर

कल सुबह फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में थाने में खोली जाएगी गाड़ी

December 20, 2023
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। बुधवार शाम को दो व्यक्तियों ने 112 नंबर पर कॉल कर कहा कि तहसील के अंदर खड़ी लेखपाल की गाड़ी में 10 लाख रुपए रिश्वत रखी हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेखपाल के नहीं होने के कारण गाड़ी का लॉक नहीं खुल सका है। कल सुबह फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में लॉक खोला जाएगा।

उमेश राणा और उनके मित्र हरभजन राणा ने 112 नंबर पर कॉल कर कहा की सदर तहसील के अंदर एक स्विफ्ट गाड़ी खड़ी हुई है। इसमें रिश्वत के 10 लाख रुपए रखे हुए हैं। सूचना पर 112 नंबर और शाहगंज थाना पुलिस पहुंच गई। मामला बड़ा होने के कारण एसडीएम और एसीपी भी मौके पर आ गए। गाड़ी के मालिक जो कि लेखपाल हैं गायब थे। इस वजह से गाड़ी का लॉक नहीं खोला जा सका। उसके बाद गाड़ी को थाने पहुंचा दिया गया है।इंस्पेक्टर शाहगंज आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कल सुबह फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में गाड़ी को खोला जाएगा और चेक किया जाएगा कि उसमें पैसे हैं या नहीं। इधर प्रशासनिक अधिकारियों ने लेखपाल की विभागीय जांच बैठा दी है। जिस लेखपाल की गाड़ी बताई जा रही है वह काफी चर्चाओं में रहते हैं।

लेखपाल ताजगंज के एक होटल में घूस की रकम लेने आया था, आरोप

 उमेश राना ने पुलिस को बताया, घूस की रकम बमरौली कटारा के रहने वाले तीन भाइयों की खतौनी में हेराफेरी करने ली थी। तीन भाइयों में एक भाई राजस्थान में रहता है। दोनों भाई खतौनी से उसका नाम निकलवाना चाहते थे। जिससे कि जमीन बेचने पर उसे हिस्सा न देना पड़े। लेखपाल भीमसेन से बात करने पर उसने 10 लाख रुपये घूस मांगी थी।
बुधवार शाम करीब पांच बजे लेखपाल ताजगंज के एक होटल में घूस की रकम लेने आया था। संयोग से उमेश अपने मित्र हरभजन के साथ होटल आया था। उमेश होटल में पहले काम कर चुके हैं। उमेश ने पुलिस को बताया कि घूस की रकम उन्होंने अपने हाथ से कार में रखी थी। उन्होंने घूसखोर लेखपाल को पकड़वाने का निर्णय किया। अपनी कार से लेखपाल की गाड़ी का पीछा कर लिया। लेखपाल घूस की रकम लेकर सदर तहसील पहुंचा था। लेखपाल की कार को रोक लिया, 112 नंबर पर फोन कर दिया। लेखपाल ने पहले तो हड़काने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस आने पर मामला तूल पकड़ता देख खिसक लिया।
 

विजिलेंस और एंटी करप्शन टीम को भी किया था फोन
उमेश राना ने बताया कार में घूस की रकम होने की जानकारी उन्होंने विजिलेंस और एंटी करप्शन विभाग को भी दी थी। मगर, दोनों विभाग ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। इस पर उन्होंने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया। बाद में एंटी करप्शन टीम भी शाहगंज थाने पहुंची।

तहसील पहुंचे लेखपाल के पुत्र ने कहा रकम उसकी है  
उमेश राना ने पुलिस को बताया कि लेखपाल के कार को तहसील में छोड़कर जाने के बाद उसका पुत्र वहां पहुंच गया। पुत्र का कहना था कि रकम उसकी है। उमेश राना ने पुलिस से होटल और तहसील में लगे सीसीटीवी चेक कराने को कहा। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि कार तहसील तक लेकर कौन आया  था।

Previous Post

घर में घुसकर मारपीट करने वालों को कोर्ट ने सुनाई सजा

Next Post

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.10 लाख

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.10 लाख

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.10 लाख

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजगंज में स्पा सेंटर से चार युवतियों सहित 10 लोग गिरफ्तार

ताजगंज में स्पा सेंटर से चार युवतियों सहित 10 लोग गिरफ्तार

January 15, 2023
आम्बेडकर विश्वविद्यालय के लिए नहीं मिला कोई योग्य कुलपति उम्मीदवार , दोबारा निकला विज्ञापन

आम्बेडकर विश्वविद्यालय के लिए नहीं मिला कोई योग्य कुलपति उम्मीदवार , दोबारा निकला विज्ञापन

July 7, 2022
कई जगह पर मशीन हुई खराब, मतदान रहा प्रभावित, 9:00 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान रहा जानें

कई जगह पर मशीन हुई खराब, मतदान रहा प्रभावित, 9:00 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान रहा जानें

February 10, 2022
नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

May 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.