आगरा। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के फेसबुक अकाउंट को हैक करने के संबंध में रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रकाबगंज थाने में तहरीर देकर जानकारी दी है कि उनके फेसबुक अकाउंट को हैकर्स लगातार हैक करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्हें तब हो सकी, जब उनकी फोटो लगाकर हैकर्स ने मैसेज भेजना शुरू किया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।











