सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सोराना के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में आज भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। आग से जलते हुए पटाखों से पूरा इलाका धमाकों की धमक से दहल गया है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शवों को शवगृह भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद न सिर्फ पूरा मकान उड़ गया बल्कि वहां खड़ी गाडिय़ां भी जलकर खाक हो गई। यही नहीं, आग की सूचना के बाद एयर फोर्स की फायर ब्रिगेड समेत तीन फायर टेंडर की गाडिय़ों ने आग पर क़ाबू पाया।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...











