• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती के ऑफिस में चोरी और कब्जा करने के इरादे को पुलिस ने किया चकनाचूर

जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती के ऑफिस में चोरी और कब्जा करने के इरादे को पुलिस ने किया चकनाचूर

इंस्पेक्टर मंटोला ने पहले ही चोर को दबोच लिया, शांति सौहार्द बिगाड़ने की थी साजिश

October 9, 2023
in Agra, Crime, Cultural, News, Police

आगरा। जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती के ऑफिस में ताला तोड़कर चोरी की साजिश थी। इसके साथ ही वहां अवैध कब्जा किए जाने की तैयारी थी। चोर ताला तोड़ने के लिए पेचकस, कटर सहित सभी सामान लाया था। इंस्पेक्टर मंटोला को इस बात की सूचना मिल गई। इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर चोरी और अवैध कब्जा होने से बचा लिया। बाद में पता चला आरोपी धार्मिक माहौल बिगाड़ने की भी फिराक में थे। इंस्पेक्टर की सूझबूझ से यह भी टल गया।

बता दें कि शाही जामा मस्जिद में एक अक्टूबर को हुए प्रकरण में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। कमेटी के पदाधिकारी अरशद की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में शहर मुफ्ती उनके बेटे, हाजी बिलाल, अली खान समेत पांच नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया। शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों शरीफ काले आदि का पुलिस से कहना था कि शहर मुफ्ती हर रविवार तकरीर करने की नई परंपरा शुरू कर रहे थे। इसका विरोध किया गया था। वर्ष 1986 में तकरीर को लेकर विवाद हो गया था। मस्जिद परिसर में गोली चलने पर तीन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद तकरीर बंद कर दी गई थी। मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी अरशद ने बिना अनुमति सभा करने, गैर कानूनी तरीके से लोगों को एकत्रित करने, गाली-गलौज करने का आरोप में मुकदमा लिखा था। अगले दिन बिलाल असलम की तरफ से एक तहरीर दी गई और उसमें कहा कि शहर मुफ़्ती के साथ में मोहम्मद शरीफ, हाजी पठान, जीशान, सद्दाम आदि ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की थी। पुलिस ने इस तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया था। दोनों ओर से दर्ज मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। इधर सोमवार को एक नया एपिसोड सामने आया है। इंस्पेक्टर मंटोला सत्यदेव शर्मा और दरोगा सुमित कुमार को एक मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शहर मुफ्ती के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी करने की रणनीति है। चोर चोरी करने के लिए पहुंच चुके हैं। चोरी के बाद वहां धार्मिक माहौल बिगाड़ने की भी साजिश है। इसके साथ ही ऑफिस पर कब्जा करने की भी रणनीति बनाई गई है। सूचना पर इंस्पेक्टर फोर्स लेकर जमा मस्जिद में पहुंच गए। वहां पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। युवक का नाम दानिश था, उसके बैग में ताले तोड़ने का समान था, उसने पुलिस को बताया कि मुझे बिलाल, जीशान, हाजी, जमील कुरैशी सहित 8-10 लोगों ने ताला तोड़कर सामान चोरी करने के लिए भेजा है। मस्जिद के बाहर बिलाल खड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर ने बाहर पहुंचकर बिलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। बिलाल ने भी पूछताछ में बताया कि चोरी करने के साथ अवैध कब्जा करने की रणनीति थी। साथ ही माहौल खराब करने की योजना थी। बड़ी घटना होने से बचाने के लिए अधिकारियों ने इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा की पीठ थपथपाई है।

Previous Post

आगरा के दरोगा का खेल निराला, विवेचना में जिंदा शिक्षिका को मुर्दा बना डाला

Next Post

जगदीशपुरा में प्रेमी-पत्नी साथ दिखने पर पति ने की हत्या

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
जगदीशपुरा में प्रेमी-पत्नी साथ दिखने पर पति ने की हत्या

जगदीशपुरा में प्रेमी-पत्नी साथ दिखने पर पति ने की हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा-मथुरा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, पांच लोग घायल

आगरा-मथुरा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, पांच लोग घायल

August 2, 2023
शमसाबाद पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

शमसाबाद पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

June 30, 2023
सत्संगियों के सामने पुलिस की संख्या रही कम, वापस लौटना पड़ा

सत्संगियों के सामने पुलिस की संख्या रही कम, वापस लौटना पड़ा

September 24, 2023
फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

March 5, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.