• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मार्च महीने में महंगाई की चौतरफा मार, दूध, गैस, सब्जियां, आटा-चावल सब हुए महंगे

मार्च महीने में महंगाई की चौतरफा मार, दूध, गैस, सब्जियां, आटा-चावल सब हुए महंगे

March 22, 2022
in Business, Economy, National, News

आगरा। मार्च के महीने में महंगाई चौतरफा बढ़ी है। आम लोगों के सामने मुश्किलों का नया पहाड़ आ गया है। खाने की थाली आम लोगों से दूर होती दिख रही है। अभी महंगाई के जारी रहने की आशंका है। इस महीने दूध, फल, सब्जियां, आटा-चावल और खाने के तेल समेत सभी जरूरी चीजों के दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है। आज पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा कर दिया गया है। इससे महंगाई के और भड़कने की आशंका है।
इससे पहले दिवाली के दिन यानी पिछले साल चार नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुआ था। तब केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी क्योंकि कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई थी। माना जा रहा है कि अगले कई दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में तेजी जारी रह सकती है। इससे देश में महंगाई बेकाबू हो सकती है। आज घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमत आज से लागू हो गई है। देश में घरेलू रसोई गैस के दामों में इससे पहले छह अक्टूबर 2021 को बढ़ोतरी की गई थी।
हाल में फल-सब्जियों से लेकर आटा-चावल, दाल और खाने के तेल की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दाल की कीमतों में 10 से 25 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। इसी तरह सब्जियों की कीमत भी बढ़ी है। हरी मिर्च में 100 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। चावल में प्रति किलो 10 रुपये और आटे में पांच से सात रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। इसी तरह खाने का तेल यानी एडिबल आॅयल की कीमत में 30 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दुनिया इस समय गैस की भारी किल्लत से जूझ रही है और अप्रैल में इसका असर भारत में देखने को मिल सकता है। इससे देश में गैस की कीमत दोगुना हो सकती है। इससे सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतें बढ़ जाएगी। इंडस्ट्री के जानकारों और एनालिस्ट्स का कहना है कि इसे 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 6 से 7 डॉलर किया जा सकता है। इससे सीएनजी की कीमत 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़ सकती है। देश में अप्रैल और अक्टूबर में गैस की कीमतों की समीक्षा होती है।
दूध की कीमत में बढ़ोतरी की शुरुआत एक मार्च को हुई थी। अमूल ने दूध की कीमत में प्रति लीटर दो रुपये का इजाफा किया था। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल ताजा की कीमत 47 रुपये से बढ़कर 49 रुपये और अमूल गाय के दूध की कीमत 49 रुपये से बढ़कर 51 रुपये हो गई। अमूल डायमंड के एक लीटर पैक की कीमत 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये हो गई है। इसके बाद सभी मदर डेयरी समेत सभी डेयरी कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की है। इन कंपनियों का कहना था कि बिजली, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक और पशु-चारे की लागत बढ़ने से उसके लिए कीमत बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं था। एक मार्च को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये का इजाफा किया गया था, जबकि पांच किलोग्राम वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा हो गया था। पांच किलो के सिलेंडर छोटू में 27 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Previous Post

पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमत 80 पैसे लिटर बढ़ी

Next Post

दिल्ली दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर, बांग्लादेश प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

Next Post
दिल्ली दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर, बांग्लादेश प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर

दिल्ली दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर, बांग्लादेश प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

1.87 करोड़ व्यय का दरोगा नहीं दे पाया कोई हिसाब, एंटी करप्शन इंस्पेक्टर ने कमला नगर थाने में लिखाया मुकदमा

1.87 करोड़ व्यय का दरोगा नहीं दे पाया कोई हिसाब, एंटी करप्शन इंस्पेक्टर ने कमला नगर थाने में लिखाया मुकदमा

February 11, 2024
बच्चों के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी

बच्चों के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी

April 26, 2022
सिविल एन्क्लेव का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

सिविल एन्क्लेव का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

October 20, 2024
शादीशुदा महिला ने रात के अंधेरे में प्रेमी को बुलाया, पता चलने पर संदूक में छिपाया,  खूब पिटाई खाया

शादीशुदा महिला ने रात के अंधेरे में प्रेमी को बुलाया, पता चलने पर संदूक में छिपाया, खूब पिटाई खाया

April 22, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत
  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.