आगरा। ताजगंज में देर रात एक बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगी है।घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पचगाई खेड़ा में स्कूटी पर आ रही एक महिला की चेन तोड़ ली गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने सीसीटीवी से बदमाशों की शिनाख्त कर ली। एक बदमाश गोपाल को एसओजी ने मिढ़ाकुर से पकड़ लिया। दूसरा साथी मनीष देर रात रिंग रोड पर जा रहा था। पुलिस को देख उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गयी।











