आगरा। आगरा कॉलेज के छात्रों के पास समय से पहले ही बीएससी के जूलौजी और गणित के पेपर पहुंचने जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों पेपरों को निरस्त कर दिया है। आज द्वितीय पाली में ये दोनों परीक्षाएं होने वाली थीं। यह जानकारी पीआरओ प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने दी है।
आज दूसरी पाली में 11:30 बजे से बीएससी तृतीय वर्ष का जूलॉजी और गणित का पेपर था। 10:40 पर आगरा कॉलेज के कई छात्रों पर यह पेपर पहुंच गये। वह कॉलेज के बाहर बैठकर उन्हें सॉल्व कर रहे थे तभी प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को पकड़ लिया। पेपर निरस्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच खलबली मच गई।
पीआरओ ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संपूर्ण प्रकरण की जांच करने के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट यथाशीघ्र मंगवाई जाएगी और उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।इधर विशेष सूत्रों की मानें तो पिछले 10 दिनों से पेपर लीक की आशंकाओं की चर्चा है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी को इस बात की जानकारी दी गई थी फिर भी वह कोई कार्यवाही नहीं कर सके।











