• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रैक्टरकांड: खंदौली पुलिस की होशियारी लाजवाब, मुकदमा दर्ज नहीं था और मुल्जिम से जमानत का नोटिस कराया तामिल

ट्रैक्टरकांड: खंदौली पुलिस की होशियारी लाजवाब, मुकदमा दर्ज नहीं था और मुल्जिम से जमानत का नोटिस कराया तामिल

मामला डीजीपी तक पहुंचने के बाद मची हुई है खलबली

March 21, 2024
in Agra, Crime, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। आगरा कमिश्नरेट की खंदौली थाना पुलिस कितनी होशियार है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह मुकदमा दर्ज होने से पहले ही मुलजिम को थाने से जमानत देने के लिए नोटिस तामिल करा लेती है। यह खेल किसी और मामले में नहीं सैनिक के साथ ट्रैक्टर बदलने की गद्दारी वाले मामले में ही हुआ है। मामला डीजीपी तक भी पहुंच गया है। वहीं से ही अब कोई कार्रवाई की उम्मीद है। 

नौ मार्च को खंदौली थाना क्षेत्र में एक सैनिक की पत्नी को ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर मार दिया था। ट्रैक्टर और चालक को भीड़ और मृतिका के पति और जेठ ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। खंदौली थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को बदल दिया। उसकी जगह दूसरा ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। मामले में ट्वीट होने के बाद जांच हुई तो ट्रैक्टर बदले जाने की बात सही पाई गई। मामला सुर्खियों में आने के बाद थानाध्यक्ष की ओर से कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जबकि उनकी भूमिका खुद संदिग्ध थी। इधर सिपाही ने अपना वीडियो वायरल कर अधिकारियों से कहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया है। पूरा खेल थानाध्यक्ष राजीव सोलंकी और गौरव राणा का है। मामला डीजीपी तक पहुंचने के बाद खलबली मची हुई है। डीजीपी ने भी मामले में रिपोर्ट मांगी है। डीजीपी के रिपोर्ट मांगने के बाद जब खुफिया विभाग ने जांच की तो यह सामने आया है कि 9 मार्च को जिस ट्रैक्टर चालक को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया था उसे थाने से जमानत देकर छोड़ने वाले नोटिस पर तामिला करा लिया गया। जबकि मुकदमा 11 मार्च को लिखा गया है। मुकदमा बाद में लिखा जा रहा है और जमानत का नोटिस पहले ही तामील कराया जा रहा है। जमानत के नोटिस को जीडी पर भी नहीं अंकित किया गया है। यह इसलिए भी अंकित नहीं हो सकता था जब मुकदमा ही दर्ज नहीं हुआ तो जमानत कैसे दे देंगे। चर्चा है कि नोटिस तामील कराने के पीछे खेल यह रहा होगा कि पुलिस ने सोचा होगा हमने तो अपना खेल कर लिया है, बाद में अगर मुकदमा लिखा जाता है और विवेचना होगी तो इस नोटिस के आधार पर आगे की कार्रवाई कर देंगे। खुफिया विभाग ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि जीडी पर ट्रैक्टर का भी दाखिला नहीं किया गया है। ना ही ट्रैक्टर चालक का, जो कि मुलजिम था। इन सभी का दाखिल न होना क्या सिर्फ एक सिपाही कर सकता है। यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं। खुफिया विभाग जमानत वाले नोटिस की कॉपी भी अपने साथ ले आया है।  इसके बाद भी अभी तक संलिप्त अन्य पुलिसकर्मियों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

सिपाही वाले मुकदमे में एक दिन में कट गया पर्चा, सैनिक वाले में नहीं

 विवेचक की बात करें तो 11 तारीख को मुकदमा दर्ज हुआ है और उसके द्वारा पहला पर्चा भी नहीं काटा गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद यह काटा गया है जबकि घटना होने वाले दिन ही या अगले दिन पहला पर्चा काटकर पेशी में भेज देना चाहिए था। सिपाही के खिलाफ जब मुकदमा दर्ज हुआ तो धाराएं बढ़ाते हुए पहला पर्चा एक दिन में ही काटकर पेशी में भेज दिया गया। सैनिक की पत्नी को कुचलकर मारने वाले मामले में पहला पर्चा जल्द क्यों नहीं काटा गया। यह सवाल खड़ी हो रहे हैं। इस पर्चे में कोई खास ज्यादा काम भी नहीं था। उन्हें विवेचना ग्रहण करनी थी। इसके बाद नकल चिक, नकल रपट का अवलोकन करना था। इसके बाद fir लेखक के बयान। वादी के बयान और घटनास्थल का निरीक्षण करना था। ट्रैक्टर तो पहले से ही थाने में मौजूद था तो उसके मालिक को बुलाना था उससे कागजात लेने थे। चर्चाएं  चल रही हैं कि जिस ट्रैक्टर से पहले हादसा हुआ था वह चोरी का था। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच होने के बाद ही पता चल सकेगा। यह ट्रैक्टर बरेली का बताया जा रहा है। पुलिस ने चालक से जब जमानत का नोटिस तामिल कराया था तो उससे ट्रैक्टर के कागज क्यों नहीं लिए थे? यह सवाल भी खड़े हो रहे है। 

इधर सैनिक की पत्नी को कुचलने वाले वास्तविक ट्रैक्टर की डंपिंग यार्ड में आने की एंट्री है। 10 तारीख की रात को वह गया है उसकी भी एंट्री है। होमगार्ड ने रजिस्टर में एंट्री कर ली थी। होमगार्ड ने यही बताया है उसके पास तो फोन आया था ट्रैक्टर को जाने देना।

Previous Post

डकैती में वांछित इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Next Post

बंद घर में चोरी के बाद आग लगाकर चले गए चोर, विदेश गया था परिवार

Related Posts

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

Next Post
बंद घर में चोरी के बाद आग लगाकर चले गए चोर, विदेश गया था परिवार

बंद घर में चोरी के बाद आग लगाकर चले गए चोर, विदेश गया था परिवार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वारंटी फतेहपुर सीकरी ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने पकड़ा

वारंटी फतेहपुर सीकरी ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने पकड़ा

May 7, 2022
नशा मुक्ति केंद्र में  युवक की मौत. परिजनों का  पिटाई से मौत का आरोप

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत. परिजनों का पिटाई से मौत का आरोप

August 9, 2022
ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026
किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ किया गैंगरेप

किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ किया गैंगरेप

June 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.