आगरा। ताजगंज के एक गेस्टहाउस पर छापे के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों के साथ तीन युवक पकड़ लिये। तीनों युवतियां बाहर की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एएसपी सदर राजीव कुमार सिंह को सूचना मिली कि ताजगंज स्थित ताज गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। वह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। मौके से तीन युवकों के साथ तीन युवतियों को पकड़ा। दो युवक आगरा और एक अलीगढ़ का था। युवतियों में एक जबलपुर, एक पश्चिम बंगाल और एक प्रतापगढ़ की थी। तीनों ने बताया कि वह जिस्मफरोशी का धंधा करती हैं। इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











