• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इरादतनगर में दिनदहाड़े बालू का खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचलकर मार डाला

इरादतनगर में दिनदहाड़े बालू का खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचलकर मार डाला

थाना पुलिस पर खनन कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा, तीन घंटे तक लगाया जाम

April 15, 2024
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। इरादतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अवैध चंबल सैंड खनन करके आती ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। महिला की मौत से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वे भारी संख्या में एकत्रित हो गए और सैंया-शमसाबाद मार्ग पर तीन घंटे जाम लगाए रखा। पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि थाना पुलिस की मिलीभगत से यह खनन हो रहा है। एसीपी से यह भी मांग की गई की इंस्पेक्टर का ड्राइवर खनन में संलिप्त है उसका नाम एफआईआर में दर्ज किया जाए। 

ओमवती निवासी पचमौली नवदुर्गा में गांव के ही चावल माता मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान अवैध चंबल सैंड खनन करके दो ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आ रहे थे। पीछे वाले ट्रैक्टर ने ओमवती को कुचल दिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओमवती को कुचलता देखकर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। उनका कहना था कि थाना पुलिस पूरे तरीके से खनन में संलिप्त है। वह पैसा लेकर खनन करा रही है। पूरा दिन खनन वाले ट्रैक्टर दौड़ते रहते हैं। कई बार थाना पुलिस को भी सूचना दी गई है लेकिन वह उन्हें पकड़ने के लिए नहीं आती है। महिला की मौत होने पर क्षेत्रीय लोगों की पुलिस से भी तड़का भड़की हो गई। आक्रोशित लोगों ने एसीपी से कहा कि इंस्पेक्टर का ड्राइवर खनन करा रहा है। उसका नाम भी मुकदमे में दर्ज कीजिए। एसीपी ने कहा पहले जांच कराएंगे अगर वह दोषी निकलता है तो उस पर कार्रवाई करेंगे। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने गांव के बाहर लगे सीसीटीवी की मदद से ट्रैक्टरों की पहचान कराई। दोनों के चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर धौलपुर सीमा में लेकर भागे थे। मामले में दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर चालक धर्मवीर सिंह निवासी सांवलिया पुरा धौलपुर के विरुद्ध का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरा मुकदमा अवैध खनन करने वालों के मददगार इरादत नगर के नीरज शर्मा और सीमा से राजाखेडा़ के छोटू पंडित के विरुद्ध दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खुलने दिया।

इंसपेक्टर के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज की जाने की मांग करते ग्रामीण।
Previous Post

शाहगंज पुलिस ने खंडहर में पकड़ी तमंचे की फैक्ट्री

Next Post

जैविक प्रणालियों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर डीईआई में विमर्श

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
जैविक प्रणालियों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर डीईआई में विमर्श

जैविक प्रणालियों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर डीईआई में विमर्श

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में दीवार गिरने से दो युवक घायल

एत्माद्दौला में दीवार गिरने से दो युवक घायल

May 14, 2022
कर्नाटक में नया विवाद, मंदिरों के निकट मुस्लिम अपना कोई सामान नहीं बेच सकते

कर्नाटक में नया विवाद, मंदिरों के निकट मुस्लिम अपना कोई सामान नहीं बेच सकते

March 24, 2022
जिलाधिकारी ने 28 जुलाई को किया कैलाश मेले पर अवकाश घोषित

जिलाधिकारी ने 28 जुलाई को किया कैलाश मेले पर अवकाश घोषित

July 15, 2025
इंस्पेक्टर सैंया का कारखास ट्रकों से करा रहा था अवैध वसूली, निलंबित

इंस्पेक्टर सैंया का कारखास ट्रकों से करा रहा था अवैध वसूली, निलंबित

July 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.