• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हाथरस में जनरथ बस ने पिकअप में मारी टक्कर, 15 की मौत

हाथरस में जनरथ बस ने पिकअप में मारी टक्कर, 15 की मौत

सभी मृतक खंदौली के गांव सेमरा के रहने वाले हैं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताया

September 6, 2024
in accident, Agra, News

आगरा। शुक्रवार को हाथरस में भीषण सड़क हादसा हो गया।  चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवार 15 लोगों की मौत की हो गई। कई लोग घायल हैं।  पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।

हादसा आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना चंदपा क्षेत्र में नगला भुस बाईपास कपूरा चौराहे के पास हुआ। हादसे की वजह टाटा एस वाहन के गलत तरीके से ओवरटेक करना बताया जा रहा है। मरने वालों में 14 आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा के रहने वाले थे, जबकि एक फिरोजाबाद जनपद का निवासी था। गांव मुकुंदखेड़ा निवासी राजुद्दीन की मां अंगूरी का निधन हो गया था। 6 सितंबर को उनका चालीसवां था। इसमें शामिल होने के लिए राजुद्दीन की ससुराल गांव सेमरा से करीब 35 लोग टाटा एस (छोटा हाथी) में सवार होकर आए थे। 6 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे ये लोग आगरा के लिए रवाना हुए। जब ये कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट पहुंचे तो टाटा एस सामने से आ रही जनरथ बस से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा एस के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार लोग उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिर गए। हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने 15 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में शामिल इरशाद, मुन्ना खां, मुस्कान, टल्ली, तबस्सुम, नजमा, भोला, खुशबू, जमील, छोटे, अयान, सूफियान, अल्फेज, शोएब गांव सेमरा जबकि इशरत फिरोजाबाद का रहने वाला था।

हाथरस सड़क हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर कहा कि जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

सीएम ने एक्स पर जताया शोक।
Previous Post

नाले में तीन दिन पहले तेज बहाव में बहे रवि का नहीं लगा सुराग

Next Post

आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद, सिपाही को मारी गोली

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद, सिपाही को मारी गोली

आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद, सिपाही को मारी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

28 मुकदमे दर्ज वाले अपराधी से ताजगंज पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

28 मुकदमे दर्ज वाले अपराधी से ताजगंज पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

May 15, 2025
पुलिस का खास मुखबिर भोलू पुलिस के बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया

पुलिस का खास मुखबिर भोलू पुलिस के बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया

January 27, 2023
उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

August 14, 2025
नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.