• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिरफिरे की तरह मेरी बहन के पीछे पड़ा था, उसका घर बर्बाद कर रहा था, इसलिए मारी गोली

सिरफिरे की तरह मेरी बहन के पीछे पड़ा था, उसका घर बर्बाद कर रहा था, इसलिए मारी गोली

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भाई बोला मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था

January 21, 2025
in Agra, Crime

आगरा। सर्राफा कारोबारी को गोली मारने वाले दोनों युवकों को एत्माउद्दौला पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े जाने पर गोली मारने वाले मुख्य आरोपी ने कहा उसकी बहन का ससुराल में जीना दुश्वार कर दिया गया था। दो बार उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। उसकी बहन का घर उजड़ने से बचाने के लिए उसने सिरफिरे आशिक को गोली मारी। वह बोला मेरे पास अपनी बहन का घर बचाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं था। क्यों कि आनंद उसके पीछे पागल हो गया था वह उसका घर तबाह करने पर उतारू था।

सुशील नगर के रहने वाले आनंद वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा ज्वेलर्स का काम करते हैं। रविवार शाम वह स्कूटी से मेहताब बाग की तरफ जा रहे थे। अचानक पीछे से आए व्यक्ति ने उनकी पीठ में गोली मार दी। घायल आनंद वर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनंद ने गोली मारने वाले की पहचान अतुल निवासी पुरा गोवर्धन के रूप में बताई थी। इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे ने अतुल और उसके साथी को पकड़ने के लिए दिन रात एक कर दिए थे। आनंद के पिता ओमप्रकाश ने मुकदमे में यह भी लिखाया था कि अतुल के साथ उसका भाई भी था, जबकि अतुल का भाई कोलंबो में रहता है। वह मौके पर नहीं था। अतुल को पकड़े जाने के बाद जब उससे पूछा गया कि उसने आनंद को गोली क्यों मारी तो उसने बताया कि उसकी बहन की शादी एक कांस्टेबल से हुई है। मैसेज व फोन के माध्यम से आनंद उसकी बहन को परेशान करता था।  आनंद के लगातार फोन करने पर उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। अतुल और उसके माता-पिता ने आनंद से बात की और कहा कि वह उसकी बेटी का घर क्यों बर्बाद कर रहा है। इस पर आनंद ने  माफी मांग ली और कहा की अब वह परेशान नहीं करेगा। जब बहन दोबारा ससुराल चली गई तो आनंद ने उसे फिर से फोन करना शुरू कर दिया।  वह उसे बोलने लगा अपने पिता और पति को जहर दे दो और मेरे साथ में शादी कर लो। आनंद के लगातार फोन कर परेशान करने पर ससुराल वालों ने फिर से उसे नाराज होकर मायके भेज दिया। अतुल ने बहन का घर टूटता देखकर फिर से आनंद से बात की। इस पर आनंद ने उसे देख लेने की धमकी दी। इसके बाद अतुल ने अपने चचेरे भाई प्रकाश को लेकर आनंद की रेकी की। आनंद को अकेला पाकर उसे तमंचे से गोली मार दी।

Previous Post

यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बसों में हुई टक्कर, 40 यात्री घायल

Next Post

घर में घुसकर लूट करने में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को मलपुरा पुलिस ने पकड़ा

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
घर में घुसकर लूट करने में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को मलपुरा पुलिस ने पकड़ा

घर में घुसकर लूट करने में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को मलपुरा पुलिस ने पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ब्रिक्स इंडिया का कर्मचारी एक करोड़ 36 लाख रुपए लेकर फरार, मची खलबली

ब्रिक्स इंडिया का कर्मचारी एक करोड़ 36 लाख रुपए लेकर फरार, मची खलबली

December 27, 2022
आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी

आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी

July 16, 2024
हिंदू महासभा ने वेलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया, टेडीबीयर को जलाया

हिंदू महासभा ने वेलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया, टेडीबीयर को जलाया

February 14, 2024
आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

August 8, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.