आगरा। आगरा परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 18 चालकों और परिचालकों को बर्खास्त कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है।
बताया जा रहा है कि 9 चालक और नौ परिचालक अक्टूबर महीने में बिना बताए अनुपस्थित हो गए। कई बार नोटिस देने के बाद भी वह नहीं आए। ना ही उन्होंने कोई जवाब दिया। महाप्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बुधवार को संविदा चालकों पर चालकों की संविदा समाप्त करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया। इस कार्यवाही में आगरा के अलावा मथुरा के चालक परिचालक भी शामिल हैं।










