• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज करना युवक को पड़ा भारी

परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज करना युवक को पड़ा भारी

February 4, 2026
in Agra, Crime

आगरा। परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज करना एक युवक को भारी पड़ गया। आगरा के गोकुलपुरा इलाके में रहने वाले ट्रांसपोर्टर शिवम पर उसकी पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने पीछे से सिर में चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमला पूरी तरह हत्या की नीयत से किया गया।

पीड़ित शिवम का गोकुलपुरा इलाके की ही एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों ने करीब दो साल पहले परिवार की सहमति के बिना दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से ही युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज़ बताए जा रहे थे। विवाह के बाद शिवम अपनी पत्नी के साथ राजस्थान के रेवाड़ी में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, हाल ही में शिवम के पिता की तबीयत बिगड़ने पर वह आगरा आया था। इसी दौरान पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने पहले से घात लगाकर उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि अचानक पीछे से सिर पर चाकू से वार किया गया, जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और इलाज जारी है। इस मामले में शिवम की पत्नी ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। तहरीर में उसने अपने दो सगे भाइयों समेत अन्य रिश्तेदारों को नामजद करते हुए बताया कि कोर्ट मैरिज की रंजिश के चलते उसके पति को जान से मारने की कोशिश की गई। पत्नी का आरोप है कि हमला पूरी साजिश के तहत किया गया और उद्देश्य शिवम की हत्या करना था। वहीं, पीड़ित की बहन ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा कि हमला अचानक पीछे से किया गया और हमलावरों का इरादा साफ तौर पर हत्या का था। परिवार का कहना है कि नामजद दोनों भाई घटना के बाद से फरार हैं और लगातार धमकी का भी डर बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Previous Post

कैंसर के लक्षणों और बचाव के प्रति पोस्टर और नारों के जरिए लोगों को किया सतर्क

Next Post

जेल से छूटकर लौटे भाई ने पैसों को लेकर झगड़े के बाद तमंचे से बहन को गोली मारकर की हत्या

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
जेल से छूटकर लौटे भाई ने पैसों को लेकर झगड़े के बाद तमंचे से बहन को गोली मारकर की हत्या

जेल से छूटकर लौटे भाई ने पैसों को लेकर झगड़े के बाद तमंचे से बहन को गोली मारकर की हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नवीन स्टार्टअप की आधारशिला को मजबूत करेगा स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव : पूरन डावर

नवीन स्टार्टअप की आधारशिला को मजबूत करेगा स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव : पूरन डावर

April 12, 2024
कंबल के बोरे  में पार्सल के रूम में मंगाया था नशीला पदार्थ, जीआरपी ने पकड़ा

कंबल के बोरे में पार्सल के रूम में मंगाया था नशीला पदार्थ, जीआरपी ने पकड़ा

October 6, 2024
वसूली के लिए पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, निलंबित

वसूली के लिए पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, निलंबित

March 23, 2023
तिरंगा यात्रा पर पथराव की सूचना पर दौड़े डीसीपी

तिरंगा यात्रा पर पथराव की सूचना पर दौड़े डीसीपी

August 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.