• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लॉयर्स कॉलोनी में मां और बेटे की हत्या कर युवक ने आत्महत्या कर ली

लॉयर्स कॉलोनी में मां और बेटे की हत्या कर युवक ने आत्महत्या कर ली

मृतक को कई कारोबार में घाटा हो चुका था, पत्नी गई थी खाटू श्याम दर्शन के लिए इसलिए बच गईं

February 11, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। लॉयर्स कॉलोनी में तीन लोगों के शव मिलने से आज सनसनी फेल गई। जांच में पता चला कि आर्थिक स्थिति खराब होने की चलते मां और बेटे की हत्या कर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने में जुटी हुई है। डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुला लिया गया है।

लायर्स कालोनी में तरुण प्रताप सिंह अपनी बुजुर्ग मां ब्रजेश चौहान, पत्नी रजनी और 12 वर्षीय पुत्र कुशाग्र के साथ रहते थे। पत्नी रजनी नंद गुंजन के साथ खाटू श्याम के दर्शन को गई थी। रविवार सुबह काम करने वाली गीता घर पहुंची तो तीनों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस नशीला पदार्थ खिला कर गला घोंटने की आशंका जता रही है।  

खौफनाक कदम उठाने से पहले मोबाइल में बनाया वीडियो

तरुण के पिता का सात महीने पहले देहांत हो चुका है। पिता का मोबाइल तरुण के पास रहता था। खौफनाक कदम उठाने के लिए उसने पहले से ही तैयारी कर ली थी। एक वीडियो बनाकर कहा था कि मैंने अपने जीवन में आर्थिक रूप से ऐसे कदम उठा लिए जो सही नहीं थे। मैं अपनी मां, पत्नी और बेटे को खत्म करके अपनी जीवन लीला खत्म करने जा रहा हूं। मृतक की पत्नी की बहन सिकंदरा रहती है, जो रजनी को खाटू श्याम लेकर चली गई थी। इस कारण पत्नी रजनी की जान बच गई।

किचिन में चाय बिखरी थी

किचन में चाय बिखरी पड़ी थी। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि तरुण ने अपनी मां और बेटे को चाय में जहर मिलाकर दिया है। जब दोनों की मौत हो गई तो उसने दोनों को बेड पर लिटा दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को आशंका है कि तरुण ने दोनों की हत्या करने के बाद तनाव में कई सिगरेट पी। तरुण ने फंदा लगाकर सुसाइड किया। पुलिस के मुताबिक तरुण जिस मकान में रहता था उसकी कीमत करोड़ों में है। तरुण के पिता मानसिंह भी शहर के बड़े वकील थे। कई सालों से परिवार कर्ज में था। इस वजह से घर का आगे का हिस्सा बेच दिया गया था। तरुण ने कई बिजनेस किये लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

मौके पर पहुंचे डीसीपी सिटी सूरज राय।
Previous Post

प्रेम विवाह से मुकरा प्रेमी दूसरी शादी करने जा रहा, मुकदमा

Next Post

जगदीशपुरा में अपराधी को खोजने गई एसओजी पर हमला

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
जगदीशपुरा में अपराधी को खोजने गई एसओजी पर हमला

जगदीशपुरा में अपराधी को खोजने गई एसओजी पर हमला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

August 8, 2026
नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 12 घायल

नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 12 घायल

June 23, 2023
पुलिस कमिश्नर ने 6 एसीपी के किए तबादले, दो नए को भी मिला मौका

पुलिस कमिश्नर ने 6 एसीपी के किए तबादले, दो नए को भी मिला मौका

December 28, 2024
थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

January 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.