• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

देर रात बदले गए कई दरोगा, एक का जलवा मान गए सभी!

January 8, 2022
in Crime

आगरा। बीती रात फिर से कई दरोगा बदले गए हैं। एक दागी दरोगा जिसका खराब जगह पर ट्रांसफर किया गया था, उस दरोगा ने एक जनप्रतिनिधि को पकड़कर दबाव बनवाकर अपना आदेश चेंज करा दिया है। अब वह अच्छी जगह पर पहुंच गया है। दरोगा ने कल रात से ही कहना शुरू कर दिया था। वह अपनी नई जगह तैनाती कराकर ही मानेगा। दरोगा की दबंगई को देखकर सभी पुलिसकर्मी उसका लोहा मान गए हैं।

बीती रात 8 दरोगा का तबादला किया गया है। सैया थाने की  लादूखेड़ा चौकी के प्रभारी अमित कुमार को मलपुरा थाने की ककुआ चौकी का प्रभारी, ककुआ चौकी के प्रभारी मदन कुमार को कुर्रा चितरपुर का चौकी प्रभारी, विकास कुमार को शाहगंज डिवीजन से मंटोला थाना, पृथ्वीराज को मंटोला से शाहगंज डिवीजन, पुलिस लाइन से धर्मेंद्र कुमार को लोहामंडी, दुलीचंद यादव को एत्मादपुर से लादूखेड़ा चौकी प्रभारी, ईश्वर सिंह तोमर को बसई चौकी का प्रभारी, बसई चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को थाना ताजगंज में स्थानांतरित किया गया है। इनमें एक दरोगा का सभी पुलिसकर्मी लोहा मान गए हैं। सूत्रों की मानें तो दरोगा ने कहा था वह अपना ट्रांसफर अच्छी जगह कराकर ही मानेगा और वास्तव में वह अपना ट्रांसफर कराकर ही माना।  दरोगा एक जनप्रतिनिधि का बहुत ही खास बताया जाता है। दरोगा ने अपने साथियों से यह भी कहा था अगर उसका ट्रांसफर नहीं हुआ तो उसके खास जनप्रतिनिधि द्वारा उसके लिए धरना दिया जाएगा। दरोगा का ट्रांसफर होने के बाद अन्य पुलिसकर्मी इस बात का मलाल कर रहे हैं काश कोई उनका भी आगरा में आका होता। इधर सिफारिश कराने वालों से साहब बहुत घृणा करते हैं। वह किसी की सिफारिश नहीं मानते हैं। साहब ट्रांसफर पोस्टिंग में किसी की सिफारिश सुनना पसंद ही नहीं करते हैं। इसलिए कुछ पुलिस कर्मियों का यह भी कहना है दरोगा ने दबाव डलवाकर तबादला तो करा लिया है लेकिन साहब की नजर से नहीं बच पाएगा।

Previous Post

आचार संहिता लागू, आगरा में 10 फरवरी को चुनाव

Next Post

सीपी कानपुर असीम अरुण ने लिया वीआरएस, कन्नौज से चुनाव लड़ने की संभावना!

Related Posts

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

Next Post

सीपी कानपुर असीम अरुण ने लिया वीआरएस, कन्नौज से चुनाव लड़ने की संभावना!

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

संजय प्लेस में 100 दुकानदारों ने जमा नहीं किया गृहकर, होगी सीलिंग की कार्रवाई

संजय प्लेस में 100 दुकानदारों ने जमा नहीं किया गृहकर, होगी सीलिंग की कार्रवाई

February 25, 2026
मनोज पांडे होंगे अगले सेना प्रमुख, इस पद पर पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर

मनोज पांडे होंगे अगले सेना प्रमुख, इस पद पर पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर

April 18, 2022
प्रेमिका को जहर देकर मारने वाला हत्यारा गया जेल

प्रेमिका को जहर देकर मारने वाला हत्यारा गया जेल

December 1, 2023
एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, प्राचार्य बोले रक्तदान सबसे बड़ी सेवा

एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, प्राचार्य बोले रक्तदान सबसे बड़ी सेवा

June 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.