• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दुस्साहस: विकास भवन में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की मीटिंग में नहीं पहुंचे अधिकारी, बोलीं मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत

दुस्साहस: विकास भवन में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की मीटिंग में नहीं पहुंचे अधिकारी, बोलीं मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत

एक घंटे तक किया इंतजार लेकिन कोई नहीं पहुंचा, गुस्से में मीटिंग छोड़कर चली गईं

September 8, 2025
in administration, Agra

आगरा। सोमवार को विकास भवन में किसानों की समस्याओं को लेकर एक बैठक प्रस्तावित थी। इसमें शिरकत करने के लिए कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य समय से पहुंचीं। लेकिन हैरानी की बात यह रही की मीटिंग में एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा। कैबिनेट मंत्री ने एक घंटे तक इंतजार भी किया। फिर भी कोई अधिकारी नहीं आया। इसके बाद वह वहां से नाराज होकर चली गईं  उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से आगरा के अधिकारियों की शिकायत करेंगीं। 

सोमवार को सुबह 11:00 बजे से किसानों की समस्याओं को लेकर विकास भवन में बैठक होनी थी। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 11:00 बजे विकास भवन में पहुंच गईं।  उन्होंने देखा कि एक भी अधिकारी मीटिंग हॉल में मौजूद नहीं था। उन्होंने सोचा शायद रास्ते में होंगे, आ रहे होंगे। देखते ही देखते एक घंटा निकल गया। 12:00 बज गए लेकिन एक भी अधिकारी बैठक में नहीं आया। इस बात को लेकर किसान भी नाराज हो गए।  किसान नेता श्याम सिंह चाहर का कहना था कि किसानों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से बैठक प्रस्तावित थी। दो बार बैठक निरस्त हो चुकी थी। आज विकास भवन में बैठक होना तय हुआ था, लेकिन आज भी यह नहीं हुई। इधर एक भी अधिकारी के नहीं आने को लेकर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का पारा चढ़ गया और वह वहां से नाराज होकर यह कहते हुए चली गईं कि आगरा के अधिकारियों की मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी। दूसरी ओर बैठक नहीं होने को लेकर किसान नेता श्याम सिंह चाहर और उनके समर्थकों ने भी जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आगरा के अधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधियों को भी कुछ नहीं समझते हैं। वह इसलिए बैठक में नहीं आए कि उन्हें पता है की दाल में काला है। आईएएस अधिकारी एकजुट हो चुके हैं। वह यूपी सरकार की नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ पूरा गेम खेला जा रहा है। उन्होंने आत्महत्या करने की बात भी कही।

Previous Post

खतरे के निशान से तीन से चार फीट ऊपर पहुंची यमुना

Next Post

बल्केश्वर में बड़ा हादसा, महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी, कई लोग यमुना में गिरे

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
बल्केश्वर में बड़ा हादसा, महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी, कई लोग यमुना में गिरे

बल्केश्वर में बड़ा हादसा, महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी, कई लोग यमुना में गिरे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डिप्टी सीएम बोले घटिया राजनीति कर रहे हैं अखिलेश

डिप्टी सीएम बोले घटिया राजनीति कर रहे हैं अखिलेश

May 5, 2022
शहर के पार्कों में डॉक्टर्स देंगे स्वस्थ और सुरक्षित होली खेलने के टिप्स

शहर के पार्कों में डॉक्टर्स देंगे स्वस्थ और सुरक्षित होली खेलने के टिप्स

March 4, 2023

डॉ. दीप्ति अग्रवाल केस में जांच के लिए आज फिर आगरा पहुंची सीबीआई टीम

November 19, 2021
मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों द्वारा समग्र उपचार से कम होगी टीबी मरीजों की मृत्यु दर

मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों द्वारा समग्र उपचार से कम होगी टीबी मरीजों की मृत्यु दर

March 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.