आगरा। मंगलवार को मिस टीन की फाइनलिस्ट्स ने ताजमहल का दीदार किया। सभी बोलीं वाह ताज। साथ उन्होंने यह भी कहा कि इतनी सुंदर इमारत नहीं देखी।
मंगलवार को ताजमहल में 24 देश की मिस टीन की फाइनलिस्ट पहुंची। 31 अगस्त को उनका जयपुर में ग्रैंड फिनाले होगा। फाइनलिस्ट ने ताजमहल में फोटो खिंचवाने के साथ ही उसके इतिहास वास्तु कला और शाहजहां मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में जाना। पूछा इन दोनों की क्या कहानी है। गाइड के द्वारा उन्हें लव स्टोरी के बारे में बताया गया। सभी के द्वारा जमकर सेल्फी ली गईं।











