आगरा। ताजगंज क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
ताजगंज के तोरा में कबाड़ का गोदाम है। यहां पर भारी मात्रा में कबाड़ का सामान है। बुधवार रात करीब आठ बजे गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। एफएसओ सागर गुप्ता ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण तुरंत ज्ञात नहीं हो सका।










