• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हर पन्ने का एक भी मतदाता मतदान से ना रहे वंचित: धर्मपाल सिंह

हर पन्ने का एक भी मतदाता मतदान से ना रहे वंचित: धर्मपाल सिंह

हताश विपक्ष को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी-बोले प्रदेश संगठन मंत्री

April 14, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। मतदाता सूची के हर पन्ने का एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। चुनाव से पहले पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी है कि वह यह निश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र की मतदाता सूची के पन्ने में दर्ज मतदाता कहीं बाहर निवास तो नहीं कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें भी संपर्क कर मतदान के लिए बुलाना है। पन्ना प्रमुखों की सक्रियता से 400 पार के मिशन को भाजपा साकार करेगी। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का।

आगरा महानगर में राजपुर चुंगी स्थित कृष्णा वाटिका में आयोजित पन्ना सम्मेलन में बतौर अतिथि बोलते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा पन्ना प्रमुख संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर शत प्रतिशत मतदान के संकल्प में सहभागिता निभाएं। 

पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री ने कहा बूथ समिति की सक्रियता और संगठन की रणनीति को धरातल पर उतारकर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ से लेकर केंद्रीय स्तर तक हर पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख के रूप में बूथ समिति का सदस्य बनाया है। उन्होंने कहा हताश विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढने से नहीं मिल रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यक्रम और अभियान के माध्यम से घर-घर संवाद कायम कर रहे हैं।
 उन्होंने कहा यह चुनाव वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के सपने को साकार करने का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र के संकल्प को हम सब के बीच रखा है। इस चुनाव में पन्ना प्रमुखों की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें अपनी पूर्ण शक्ति के साथ प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के लिए पूर्ण मनोयोग से काम करना है।

पन्ना सम्मेलन में प्रमुख रूप से ब्रज क्षेत्र प्रभारी एमएलसी संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष भानुमहाजन, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, संयोजक टीएन अग्रवाल, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, रविकांत गर्ग, लोकसभा सहप्रभारी डॉक्टर यादवेंद्र शर्मा, धर्मवीर लोधी, महेश शर्मा, कौशल चौहान, कपिल नारायण मिश्रा , सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पन्ना प्रमुख बूथ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

ताला चाबी बनाने के नाम पर कल ले गए थे 40 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी

Next Post

शमसाबाद में ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, पत्नी और बहन की मौत

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
शमसाबाद में ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, पत्नी और बहन की मौत

शमसाबाद में ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, पत्नी और बहन की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मैं पहले जब आता था तो कुछ देने के लिए आता था, इस बार मांगने आया हूं: मोदी

मैं पहले जब आता था तो कुछ देने के लिए आता था, इस बार मांगने आया हूं: मोदी

April 25, 2024
प्रेमी से अनबन होने पर ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की जान देने की कोशिश

प्रेमी से अनबन होने पर ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की जान देने की कोशिश

May 27, 2024
विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

September 20, 2022
तिरंगा यात्रा में शामिल आयोजक व कार्यकर्ता जोश में होश खो बैठे

तिरंगा यात्रा में शामिल आयोजक व कार्यकर्ता जोश में होश खो बैठे

May 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.