आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर गंगा दशहरा पर यमुना स्नान को आने वाले श्रद्वालुओं को देखते हुए नगर निगम ने शनिवार को यमुना के घाटों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया।
इस कार्य को पूर्ण करने के लिए निगम ने 140 सफाई मित्रों को लगाया था। सुबह से आरंभ हुए इस अभियान में दशहराघाट, हाथीघाट, पार्वती घाट बल्केश्वर और श्मशान घाट पर मौजूद झाड़ियों व कूड़े कचरे को हटाया। नगर निगम के वाहन दिनभर कूड़ा उठान में लगे रहे।











