आगरा। सर्विलांस और एसओजी की टीमों ने अभियान चलाकर पिछले दो महीनों में 210 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 42 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोजे गए। यह पोर्टल भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करा सकता है। पुलिस द्वारा मोबाइल बरामद किए जाने पर उसी पोर्टल पर मोबाइल को अनब्लॉक कर उपयोग में लाया जा सकता है।
डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक आगरा पुलिस 1202 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस की तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि जनविश्वास को भी मजबूत करती है। इस सफल अभियान में सर्विलांस प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी, एसओजी प्रभारी सोनपाल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष शाक्य, हेड कांस्टेबल रुस्तम सागर, अरविंद यादव, कांस्टेबल प्रिंस कौशिक और शरद यादव की अहम भूमिका रही। डीसीपी सिटी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है तो वे CEIR Portal (https://ceir.gov.in) पर तत्काल शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल की लोकेशन ट्रैक होकर पुलिस को उसे बरामद करने में मदद मिलती है।












