• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए बनाई कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए बनाई कमेटी

August 9, 2025
in administration, Court, Cultural, Development, National, News

मथुरा। सुप्रीम कोर्ट ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का प्रबंध संभालने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी का गठन किया है। यह मंदिर के दैनिक कार्यों की देखरेख के साथ ही पर्यवेक्षण करेगी।

कोर्ट ने मंदिर के गलियारा और न्यास के लिए उप्र सरकार की ओर से जारी अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की थी, शनिवार को विधिवत सुप्रीम कोर्ट का आदेश जारी हो गया। 

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा पारित अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाले मामलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट के समक्ष सौंप दिया है। हाई कोर्ट जब तक इस पर फैसला नहीं करता, तब तक मंदिर का प्रबंधन सुप्रीम कोर्ट की गठित समिति द्वारा संभाला जाएगा। अदालत ने अध्यादेश के उन प्रावधानों पर भी रोक लगाई है, जो राज्य को मंदिर प्रबंधन के लिए ट्रस्ट गठित करने की अनुमति देते हैं, ताकि उच्च न्यायालय के फैसले तक किसी भी तरह का अनुचित प्रबंधन न हो।

उच्च-शक्ति समिति के ये होंगे सदस्य

सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक कुमार (इलाहाबाद हाई कोर्ट, अध्यक्ष), मुकेश मिश्रा (सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सदस्य), जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मथुरा (सदस्य), मुंसिफ/सिविल जज, मथुरा (सदस्य), जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर, मथुरा (सदस्य-सह-सचिव), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा (सदस्य), नगर आयुक्त, मथुरा (सदस्य), उपाध्यक्ष, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण (सदस्य), एक प्रख्यात वास्तुकार (अध्यक्ष द्वारा नामित सदस्य), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का प्रतिनिधि (सदस्य), दोनों गोस्वामी समूहों से 2-2 प्रतिनिधि (सदस्य)।

अध्यक्ष को मासिक दो लाख रुपये मानदेय, सचिवीय एवं परिवहन सुविधाएं मंदिर कोष से दी जाएंगी। श्री मुकेश मिश्रा को एक  लाख रुपया प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

समिति मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं जैसे कार्यशील शौचालय, स्वच्छ पेयजल, आश्रय, बैठने की व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष गलियारे, वृद्धों, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांगजन के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करेगी। मंदिर और आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास योजना के तहत निजी जमीन को समझौते से खरीदा जाएगा, अन्यथा राज्य कानूनी प्रक्रिया अपनाएगा। पूजा, सेवा और प्रसाद अर्पण के अलावा मंदिर प्रबंधन में केवल चार गोस्वामी प्रतिनिधियों का हस्तक्षेप होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह अध्यादेश की संवैधानिक वैधता पर दायर याचिकाओं पर एक वर्ष के भीतर निर्णय दे। साथ ही कोर्ट ने 15 मई 2025 के आदेश को भी वापस ले लिया, जिसमें राज्य को वृंदावन कॉरिडोर विकास परियोजना के लिए मंदिर निधि का उपयोग करने की अनुमति मिली थी।

Previous Post

आधी रात घर में घुसने और सामान फेंकने पर पिछड़ा आयोग सख्त

Next Post

कासगंज से इलाज के लिए आगरा आया बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

Next Post
कासगंज से इलाज के लिए आगरा आया बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार

कासगंज से इलाज के लिए आगरा आया बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

धूल भरी आंधी से कई जगह बिजली आपूर्ति ठप, कई पेड़ गिरे

धूल भरी आंधी से कई जगह बिजली आपूर्ति ठप, कई पेड़ गिरे

May 14, 2023
थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

January 18, 2024
आसानसोल की सीट आसान नहीं है शत्रुघ्न सिन्हा के लिए, बाहरी होने की चुनौती से नहीं निपट पा रहे हैं बिहारी बाबू

आसानसोल की सीट आसान नहीं है शत्रुघ्न सिन्हा के लिए, बाहरी होने की चुनौती से नहीं निपट पा रहे हैं बिहारी बाबू

April 11, 2022
फसल चोरी के मामले में 40 साल बाद 11 आरोपियों को पांच-पांच साल का कारावास

फसल चोरी के मामले में 40 साल बाद 11 आरोपियों को पांच-पांच साल का कारावास

May 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.