• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आधी रात घर में घुसने और सामान फेंकने पर पिछड़ा आयोग सख्त

आधी रात घर में घुसने और सामान फेंकने पर पिछड़ा आयोग सख्त

दयालबाग में रहने वाली महिला ने की थी आयोग में शिकायत

August 9, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। न्यू आगरा थाने के दयालबाग चौकी प्रभारी बिना मुकदमा और वारंट के आधी रात एक महिला के घर कई पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंच गए। महिला से अभद्रता करते हुए घर में रखा सामान फेंक दिया। महिला ने इस बात की शिकायत उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग में की। आयोग ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी दयालबाग व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर पुलिस आयुक्त से आख्या मांगी है।

दयालबाग क्षेत्र में रहने वाली निशा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में शिकायत की थी कि 23 और 24 जून की रात 1:00 बजे उनके घर का दरवाजा जोरो से खटखटाया गया। उन्होंने दरवाजा खोला तो 10-12 पुलिसकर्मी जबरन उनके घर में अंदर घुस गए और तलाशी लेने लगे. घर का सामान भी उल्टा सीधा फेंक दिया। महिला ने जब इसका कारण पूछा तो एक पुलिसकर्मी ने बताया मैं चौकी प्रभारी दयालबाग जागेश्वर सिंह हूं। तुम्हारी शिकायत आई है। चौकी चलना पड़ेगा। मना करने पर चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ अभद्रता की। अगले दिन चौकी प्रभारी ने फिर से कुछ पुलिसकर्मी उन्हें धमकाने के लिए घर पर भेजे। महिला ने कोर्ट के माध्यम से जानकारी की क्या उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज है तो उस तिथि तक उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। ना ही कोई वारंट था। कोर्ट के आख्या मांगने पर थाना पुलिस ने यही आख्या भेजी। महिला ने पिछड़ा वर्ग आयोग में शिकायत की। मामले में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है इसमें लिखा है कि चौकी प्रभारी दयालबाग जागेश्वर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध शिकायत की जांच करके 10 दिन में आख्या भेजी जाए। अगर आयोग के निर्देशों का समय अवधि के अंतर्गत अनुपालन नहीं किया गया तो आगामी उचित विधिक कार्रवाई होगी। आप आयोग के निर्देशों के उल्लंघन के लिए भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 208, 210, 211, 213, 214 और 215 के प्रतिफल पाने के प्रतिभागी होंगे। इधर थाना प्रभारी राजीव त्यागी से जानकारी की गई क्या पिछड़ा वर्ग आयोग से कोई आदेश आया है तो उन्होंने बताया अभी तक थाने में ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।

बुंदू कटरा चौकी से भी शिकायत के चलते हटाया था डीसीपी सिटी ने

जिस दरोगा जागेश्वर सिंह की शिकायत की गई है उसे लेकर चर्चाएं हैं कि बुंदू कटरा चौकी पर एक ऐसा कारनामा किया था। तत्कालीन डीसीपी सिटी ने नाराज होकर उसे पर्यटन थाने में स्थानांतरित किया था। चुनाव का दौर था इसलिए बड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस कर्मियों का कहना है कि अगर चुनाव का दौर नहीं होता तो मुकदमा दर्ज भी हो सकता था।

Previous Post

रक्षाबंधन पर जिला जेल में भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की लगी भीड़

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए बनाई कमेटी

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए बनाई कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए बनाई कमेटी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महाकुंभ से लौट रही बस डिवाइडर तोड़ खाई में गई, कई घायल

महाकुंभ से लौट रही बस डिवाइडर तोड़ खाई में गई, कई घायल

February 11, 2025
कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026
नगर निगम ताजगंज में 70 साल पुराने नाले का कराएगा जीर्णोद्धार

नगर निगम ताजगंज में 70 साल पुराने नाले का कराएगा जीर्णोद्धार

November 6, 2024
उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

August 8, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.