• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित शिक्षक तीन-तीन हजार रुपए में अध्यापनरत हैं, दुख की बात: योगेंद्र उपाध्याय

अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित शिक्षक तीन-तीन हजार रुपए में अध्यापनरत हैं, दुख की बात: योगेंद्र उपाध्याय

FUPUCTA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आज आरबीएस के ऑडिटोरियम में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

October 15, 2022
in Agra, Education

आगरा। अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित शिक्षक तीन-तीन हजार रुपए में अध्यापनरत हैं जो कि दैनिक मज़दूरों को प्राप्त होने वाली राशि से भी कम है। यह बात उचित शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के संज्ञान में आने पर उन्होंने दुख व्यक्त किया। वह आज आगरा में शिक्षकों के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUPUCTA) के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का आज आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।  उच्च शिक्षा मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को एक साथ शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत लगातार दूसरी बार FUPUCTA अध्यक्ष बने डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा मंत्री को प्रदेश भर के शिक्षकों की अनेक समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. चौहान ने उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष पुरानी पेंशन योजना, शिक्षकों के मेडिकल लीव संस्तुत करना, एकल स्थानांतरण सुगम्य करना, अस्थायी शिक्षकों का स्थायीकरण, एमफ़िल, पीएचडी के अतिरिक्त इनक्रिमेंट देना आदि अनेक माँगें रखीं और ऐसा विश्वास दिलाया कि संवेदनशील उच्च शिक्षा मंत्री इन समस्याओं के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएँगे। 

उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय ने उच्च शिक्षा की अनेक समस्याओं की चर्चा की और मोदी योगी सरकार द्वारा इनका यथा शीघ्र हल कराए जाने का आश्वासन भी दिया।

कुलपति प्रो. आशुरानी ने शिक्षकों को गुणवत्ता परक शिक्षा हेतु आवाहन किया, उन्होंने शिक्षक समुदाय से सहयोग करने की अपील की और इस विश्वविद्यालय की छवि को बदलने की दिशा में प्रयास करने की वचनबद्धता दोहराई। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. जीसी सक्सेना ने बताया कि FUPUCTA की स्थापना आगरा में ही हुई और उसके पहले महामंत्री डॉ. आरके अवस्थी थे। FUPUCTA के नेतृत्व में सबसे पहली सैंतीस दिन तक हड़ताल आयोजित हुई।

शपथ लेने वाले नव निर्वाचित विजयी पदाधिकारियों में FUPUCTA अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चौहान,  महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, डॉ. अजीत सिंह , डॉ. श्री प्रकाश यादव, महिला उपाध्यक्ष अर्चना दीक्षित, संयुक्त मंत्री डॉ. डीसी कटियार , डॉ. गंगेश दीक्षित, डॉ. रवि चौरसिया, महिला संयुक्त मंत्री विनीता दुबे, कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार यादव, कार्यालय मंत्री डॉ. मनीष हिंदवी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विपिन अग्रवाल, औटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, औटा महामंत्री डॉ. भूपेन्द्र चिकारा, कार्यवाहक अध्यक्षा डॉ. अनुराधा गुप्ता, ऐआइफुक्टो उपाध्यक्ष डॉ. विवेक द्विवेदी , डॉ. दिलीप यादव, डॉ. संजय जैन, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. अनुराग पालीवाल, डॉ. गौरव कौशिक, डॉ. राज किशोर सिंह, डॉ. युवराज सिंह आदि शामिल रहे।

Previous Post

बेटी का चेहरा पिता से नहीं मिलने पर की बेटी और पत्नी की हत्या

Next Post

निकाय चुनाव में लड़ेगी आप: सांसद संजय सिंह

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
निकाय चुनाव में लड़ेगी आप:  सांसद संजय सिंह

निकाय चुनाव में लड़ेगी आप: सांसद संजय सिंह

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

होली पर नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए दबोचा

होली पर नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए दबोचा

March 18, 2022
परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर नहीं लगेगी स्टाम्प ड्यूटी

परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर नहीं लगेगी स्टाम्प ड्यूटी

June 16, 2022
मणिपुर घटना के विरोध में शाहगंज में महिलाओं का प्रदर्शन

मणिपुर घटना के विरोध में शाहगंज में महिलाओं का प्रदर्शन

July 22, 2023
जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा मुन्ना भाई, असली भी चढ़ा हत्थे

जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा मुन्ना भाई, असली भी चढ़ा हत्थे

October 17, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.