आगरा। पुलिस अपर आयुक्त ने एत्माद्दौला थाने में समाधान दिवस में पहुंचकर कई फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण भी किया।
शनिवार को सभी थानों में थाना दिवस था। पुलिस अपर आयुक्त केशव कुमार चौधरी अचानक एत्माद्दौला थाने में पहुंच गए। समाधान दिवस में उनके सामने कई फरियादी पेश हुए। राजस्व से संबंधित शिकायतें ज्यादा थीं। कुछ का पुलिस अपर आयुक्त ने मौके पर ही लेखपाल से वार्ता कर निस्तारण कराया। एक मामला थोड़ा कठिन था उसमें उन्होंने डीसीपी सिटी से वार्ता कर जल्द से जल्द उसका समाधान कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह भी मौजूद रहे।











