आगरा। शाहगंज थाना पुलिस ने पांच चोरों को पकड़ा है। इनमें एक बाल अपचारी है। चोरों के पास से पुलिस ने 9 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही को सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी के मोबाइल बेचने के लिए क्षेत्र में आए हुए हैं। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर सभी को पकड़ लिया। इनके नाम रविंद्र निवासी ताजगंज, रोहित मोर्य निवासी सदर, दीपू निवासी ताजगंज, राम शर्मा निवासी ताजगंज हैं। पांचवा बाल अपचारी है। पुलिस ने जब चोरों से पूछताछ की तो चोरों ने बताया कि उन्हें खुद याद नहीं है कि उन्होंने अभी तक कितने मोबाइल चोरी किए हैं।











