• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गंदगी रोकने को नगर निगम ने दुकानदारों से रखवाईं डस्टबिन

गंदगी रोकने को नगर निगम ने दुकानदारों से रखवाईं डस्टबिन

July 26, 2024
in administration, Agra, Environment

आगरा। नगर निगम की ओर से शाहगंज शंकरगढ पुलिया के आसपास के इलाके में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। इस दौरान रोड किनारे फुटपाथों पर अवैध रुप से दुकान लगाकर कारोबार कर रहे व्यापारियों को वहां से हटाया गया। इस दौरान लगभग चार दर्जन दुकानदारों के प्रतिष्ठानों के समक्ष डस्टबिन भी रखर्वाइ गयीं। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि अगर उनके द्वारा कचरा आदि के लिए दुकानों के आगे डस्टबीन न रखवाई गयी तो उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार सुबह शंकरगढ़ पुलिया के आसपास से सड़कों पर सामान रखकर बेचने वाले ठेल धकेल वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटवा दिया। अभियान से दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी। अभियान का नेतृत्व कर रहे एसएफआई रामजी भइया ने चार दर्जन से अधिक दुकानों के आगे डस्टबीन रखवाईं। दुकानदारों से उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी दुकानों के आगे डस्टबीन रखें वरना चालान भुगतने को तैयार रहें। गीला व सूखा कचरा अलग अलग डस्टबीन में एकत्रित करायें।

दुकानदारों को स्वयं रखनी होगी डस्टबीन

जेडएसओ राजीव बालियान ने बताया कि 2018 से पूर्व नगर निगम की ओर से लाखों की संख्या में हर वार्ड के सभी घरों में हरे और नीले रंग की दो दो डस्टविन बांटी गई थीं। इनमें एक में गीला व दूसरी में सूखा कचरा रखना होता था। लेकिन उत्तर प्रदेश सोलिडवेस्ट नियमावली 2023 में संशोधन के बाद सरकार की ओर से डस्टबीन बांटने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी घरों व दुकानों पर कचरे के लिए स्वयं ही डस्टबीन रखना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चालान का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में न तो घरों में और न ही दुकानदार डस्टबीन का उपयोग कर रहे हैं। घरों और दुकानों का कूड़ा सड़क या नाले नालियों में फैंका जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी वार्डों में 25 सफाई और खाद्य निरीक्षकों की टीमें नियुक्त की गयी हैं। ये टीमें रोजाना विभिन्न वार्डों में जाकर चेकिंग कर रहे हैं।

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। नागरिक कूड़े को नाली या घरों के बाहर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें।

 अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त

Previous Post

जिसके साथ एटीएम फ्रॉड हुआ उसके बेटे ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

Next Post

पिस्टल गायब मामले में दरोगा और सिपाही किए गए निलंबित

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
पिस्टल गायब मामले में दरोगा और सिपाही किए गए निलंबित

पिस्टल गायब मामले में दरोगा और सिपाही किए गए निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सरकार की योजनाएं ही दिलाएंगी चुनाव में जीत: डिप्टी सीएम

सरकार की योजनाएं ही दिलाएंगी चुनाव में जीत: डिप्टी सीएम

November 25, 2022
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

January 21, 2024
आगरा पुलिस बिना डॉक्टर को दिखाए मान लेती है मृत, लोडर में लदवाकर भिजवा देती पोस्टमार्टम हाउस

आगरा पुलिस बिना डॉक्टर को दिखाए मान लेती है मृत, लोडर में लदवाकर भिजवा देती पोस्टमार्टम हाउस

February 21, 2024
ताज नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ताज नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 16, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.