• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आईजी के कड़े रुख को देखकर छूटे थाना प्रभारियों के पसीने

आईजी के कड़े रुख को देखकर छूटे थाना प्रभारियों के पसीने

थानाध्यक्ष शमशाबाद से पूछे धोखाधड़ी के मुकदमे में नामजद आरोपियों के नाम, नहीं बता पाए

August 28, 2022
in Agra, Crime

आगरा। आईजी रेंज नचिकेता झा ने अपराध की समीक्षा करने के लिए सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में आईजी के सख्त तेवर को देखकर थाना प्रभारियों के पसीने छूट गए। आईजी ने एक-एक को चिन्हित कर पूछा कि आपके यहां कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? इसके बाद थाना प्रभारियों ने अपनी गर्दन और नजरें नीचे झुका लीं।

आईजी रेंज नचिकेता झा बहुत ही ईमानदार और सख्त आईपीएस माने जाते हैं। आईजी ने अपराध संबंधी समीक्षा बैठक में थानाध्यक्ष शमशाबाद राजीव कुमार से पूछा आपके यहां एसएसपी ने धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज कराए हैं। नामजद आरोपियों के नाम बताइए। थानाध्यक्ष एक भी नाम उन्हें नहीं बता पाए। इसके बाद उन्होंने उनकी जमकर डांट लगाई। कागरोल थानाध्यक्ष से पूछा तुम्हारे यहां खनन माफिया पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है? इसके साथ ही सैया, खेरागढ़, जगनेर, बसई जगनेर थाना प्रभारियों से भी खनन माफियाओं पर कार्यवाही नहीं होने को लेकर उन्होंने सवाल किया? सभी थाना प्रभारी जी सर, यस सर करते रहे। आईजी ने इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र कुमार से कहा तुम पर थाना नहीं संभल रहा है। विवेचना और घटनाएं पेंडिंग में क्यों हैं? वह भी उनको कोई जवाब नहीं दे सके। इंस्पेक्टर सदर धर्मेंद्र दहिया से  विवेचनाओं के लंबित होने और गैंगस्टर की कार्यवाही नहीं करने को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। बाह, पिनाहट सर्किल में हेलो गैंग पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? यह भी उन्होंने पूछा। छत्ता और एत्माद्दौला इंस्पेक्टर से तेल माफिया की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही नहीं करने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। अछनेरा थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा की कार्यशैली से भी वह नाराज हुए।  आईजी ने कहा कि अज्ञात घटनाओं का जल्द से जल्द अनावरण होना चाहिए। इसके साथ ही लूट की घटनाओं का भी जल्द से जल्द थाना पुलिस खुलासा करें। आईजी ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी के 2 महीने के कार्यकाल की बैठक में सराहना भी की। आईजी के तेवर को देखकर सभी के पसीने छूट गए हैं।

Previous Post

रानी सरोज गौरिहार का निधन, शहर भर में दौड़ी शोक की लहर

Next Post

वनरक्षक परीक्षा में अभ्यर्थी से वसूली 75 हजार की चौथ

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

Next Post
वनरक्षक परीक्षा में अभ्यर्थी से वसूली 75 हजार की चौथ

वनरक्षक परीक्षा में अभ्यर्थी से वसूली 75 हजार की चौथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छत्ता में स्कूटी चार्ज करते समय लगी आग, मची चीख पुकार

छत्ता में स्कूटी चार्ज करते समय लगी आग, मची चीख पुकार

October 3, 2025
युवक और युवतियों का आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल करने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित

युवक और युवतियों का आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल करने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित

August 11, 2022
प्रो. एसपी सिंह बघेल की फिर चमकी किस्मत, राज्य मंत्री की शपथ ली

प्रो. एसपी सिंह बघेल की फिर चमकी किस्मत, राज्य मंत्री की शपथ ली

June 9, 2024
एत्माद्दौला में चिकित्सक और उनके पुत्र के ऊपर फायरिंग करने वाले आरोपी पकड़े

एत्माद्दौला में चिकित्सक और उनके पुत्र के ऊपर फायरिंग करने वाले आरोपी पकड़े

February 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप
  • सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.