• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जितनी जल्दी होगी जेनेटिक बीमारी की पहचान उतना ही किफायती इलाज : डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा

जितनी जल्दी होगी जेनेटिक बीमारी की पहचान उतना ही किफायती इलाज : डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा

श्रीलंका कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिस्ट ने मल्होत्रा दंपती को किया था आमंत्रित

September 1, 2024
in Agra, Health

आगरा। मशहूर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि जेनेटिक बीमारियों ही पहचान जितनी जल्दी होगी, उसका इलाज पर खर्च उतना ही कम हो आता है। यह एक आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और धीरे-धीरे क्षय होने लगती हैं। इसका इलाज उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में संभव है।वह यह बात शनिवार को श्रीलंका कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट की 57वीं कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज एक हजार में से छह बच्चे ऐसे पैदा होते हैं जिनमें कुछ न कुछ कमियां होती हैं, जैसे कान के ऊपर गांठ, आंतों की रुकावट, छह अंगुलियां, दिल में छेद, कटा होठ, जीभ के नीचे ततुआ, पेट में गांठ आदि। इन सब बीमारियों का शल्य चिकित्सा से इलाज किया जा सकता है। कुछ बीमारियां जेनेटिक होती हैं, जिनका कोई इलाज नहीं है। इसलिए जरूरी है कि गर्भ के समय ही जल्द से जल्द जांच कर जेनेटिक बीमारियां का पता लगाया जाए। मां के खून की जांच से बीमारी का पता लगाया जा सकता है। रेनबो आईवीएफ की एमडी जयदीप मल्होत्रा ने बांझपन पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है। दंपती पर उसका असर केवल सामाजिक ही नहीं बल्कि आर्थिक तौर पर भी पड़ता है। एक दशक पहले जो कपल आते थे, वहां महिलाएं संक्रमण की समस्या लेकर आती थीं जिसकी वजह से वे मां बनने में सक्षम नहीं होती थीं, लेकिन पुरुष जांच के लिए आगे ही नहीं आते थे। अब कुछ सालों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ी है और जांच के लिए पुरुष भी सामने आने लगे हैं।
पैनल डिस्कशन में उन्होंने गर्भवती महिलाओं में मानसिक समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में गर्भवती महिला को सही तरीके से पोषण नहीं मिल पाता है। वह अच्छी डाइट नहीं ले पाती हैं। इस कारण बच्चे का मानसिक विकास नहीं हो पाता है। गर्भावस्था में कई तरह की भावनाएं आती हैं और उनमें से सभी अच्छी नहीं होतीं। अगर आप चिंतित महसूस कर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। चिंता होना आम बात है, खास तौर पर महिला की पहली गर्भावस्था या अनियोजित गर्भावस्था के दौरान। अगर आप अवसाद या चिंता से जूझ रहे हैं, तो यह और भी मुश्किल हो सकता है। डा. मल्होत्रा दंपती को भारत की ओर से श्रीलंका कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स  एंड गायनेकोलॉजिस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया था।

सैफोग के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर चुने गए डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा

इससे पहले 30 सितंबर को सैफोग (साउथ एशिया फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें दोनों ने अपने अपने कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा को सैफोग के न्यूजलेटर जर्नल की एडिटर और डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा को सैफोग का इंटरनेशनल डायरेक्टर चुना गया। डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि सैफोग का जर्नल देश विदेश में खूब पढ़ा जाता है। इसमें शोध पत्र पब्लिश होते हैं। पिछले 15 साल से मल्होत्रा दंपती इसके एडिटर इन चीफ रहे हैं।
सैफोग के डायरेक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने सभी संस्थाओं के साथ मिलकर वेबिनार में स्त्री रोग विशेषज्ञों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से सैफोग का मास्टर क्लास कोर्स शुरू किया गया है। यह सभी देशों में दिया जा रहा है। इसमें चार बीमारियों माहवारी, बच्चों की फ्रीडल वेल्विक, एआरटी आईवीएफ और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के बारे में एक साल तक विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह निःशुल्क है।

Previous Post

अधिवक्ता के घर में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Next Post

अभाविप गतिविधि खेलो भारत के तहत साप्ताहिक खेल कुंभ व राष्ट्रीय कला मंच के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और कार्यशाला आयोजित करेगी

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
अभाविप गतिविधि खेलो भारत के तहत साप्ताहिक खेल कुंभ व राष्ट्रीय कला मंच के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और कार्यशाला आयोजित करेगी

अभाविप गतिविधि खेलो भारत के तहत साप्ताहिक खेल कुंभ व राष्ट्रीय कला मंच के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और कार्यशाला आयोजित करेगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विवेक का एक और साथी पकड़ा गया, विवेक पर 25 हजार का इनाम

विवेक का एक और साथी पकड़ा गया, विवेक पर 25 हजार का इनाम

January 5, 2023
शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026
ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी के साथ पकड़े दो लोग

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी के साथ पकड़े दो लोग

July 13, 2023
सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाये जाने पर दो एसएफआई को नोटिस

नगर आयुक्त ने 15 बकायेदारों के खाते सीज कराये

November 29, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.