• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो सीटों पर सिमटी सपा, भाजपा गठबंधन के खाते में सात सीटें

दो सीटों पर सिमटी सपा, भाजपा गठबंधन के खाते में सात सीटें

भाजपा समर्थक मना रहे जश्न, बटेंगे तो कटेंगे का नारा कर गया काम

November 23, 2024
in National, Politics

आगरा। उत्तर प्रदेश में नौ उपचुनावों सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। सीसामऊ पहली सीट बनीं जहां सबसे पहले रिजल्ट आया, यह सीट सपा के खाते में गई। इनके अलावा मीरापुर सीट पर रालोद ने जीत हासिल की। इसके अलावा, भाजपा ने बाकी 6 सीटों पर भगवा लहरा दिया।

मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी मिथिलेश पाल ने 30796 मतों से जीती। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी की सुम्बुल राणा रहीं। पिछली बार रालोद ने सपा गठबंधन के साथ यहां जीत दर्ज की थी और इस बार बतौर भाजपा गठबंधन प्रत्याशी उसे जीत मिली। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम कुंदरकी में रहा, जहां 65 फीसदी मुस्लिम मतदाता होने के बावजूद सपा प्रत्याशी मो. रिजवान की जमानत जब्त हो गई। यहां भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 1.45 लाख मतों से जीते। रामवीर सिंह को 76.68 प्रतिशत मत मिले।

गाजियाबाद में भाजपा के संजीव शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सिंह राज जाटव को 27595 मतों से हराया। खैर सीट पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने सपा की चारू कैन को 38393 मतों से शिकस्त दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सांसद बनने से रिक्त हुई करहल सीट पर जीत-हार का अंतर काफी कम रहा। यहां सपा के तेज प्रताप सिंह ने भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह को 14725 मतों से हराया। जबकि, करहल में वर्ष 2022 का चुनाव अखिलेश यादव ने 67 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीता था।

सीसामऊ में सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश अवस्थी को 8564 मतों से हराया। करहल के बाद अपनी सीसामऊ सीट ही सपा बचाने में सफल रही। फूलपुर सीट एक बार फिर भाजपा के खाते में आई। भाजपा के दीपक पटेल ने सपा के मो. मुज्तबा सिद्दीकी को 11305 मतों से पराजित किया। कटेहरी सीट, भाजपा ने सपा से छीन ली। भाजपा के धर्मराज निषाद ने समाजवादी पार्टी की शोभावती वर्मा पर 34514 मतों से जीत हासिल की। शोभावती वर्मा, सपा सांसद व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पत्नी हैं। लालजी वर्मा के सांसद चुने जाने के कारण ही यह सीट रिक्त हुई थी।

मझवां में भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने सपा की डॉ. ज्योति बिंद को 4922 मतों के अंतर से हराया। पिछले चुनाव में यह सीट एनडीए गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी ने जीती थी। इस चुनाव में बसपा कहीं भी मुख्य लड़ाई में नहीं दिखी। जबकि, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों जाहिद हुसैन व चांदबाबू ने क्रमशः मीरापुर और कुंदरकी में तीसरे नंबर पर रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लगातार तीन चुनाव जीतने के बाद उपचुनाव में कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का वर्चस्व टूट गया। सपा के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने मुस्लिम मतों में सेंध लगाकर 31 साल बाद कमल खिला दिया। रामवीर सिंह ने तीन बार के विधायक सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 1,44,791 मतों के बड़े अंतर से हराया। सभी को चौंकाते हुए चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बसपा को पछाड़कर तीसरे स्थान पर रही। जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई कुंदरकी विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

वोटों की झमाझम बारिश के बीच कटेहरी में 33 वर्ष बाद कमल आखिर खिल ही गया। इससे पहले वर्ष 1991 में इस सीट पर बीजेपी के अनिल तिवारी जीते थे। इसके बाद से पार्टी ने यहां कई प्रयोग किए लेकिन जीत दर्ज करने में सफलता नहीं मिल पाई। जिन धर्मराज के हाथों यहां पार्टी कई बार पराजित हुई अब उन्हीं को प्रत्याशी बनाने पर पार्टी यहां हार का सिलसिला तोड़ पाने में सफल हुई। कटेहरी में भाजपा को तीन दशक से भी अधिक समय से जीत का इंतजार बना था। यूं तो यही हाल अकबरपुर विधानसभा सीट का भी है। लेकिन कटेहरी को सवर्ण दबदबे वाली सीट माना जाता है। इसके बाद भी यहां चुनाव दर चुनाव भाजपा के हिस्से हार आती रही। वर्ष 1991 में जब अकबरपुर से शिवसेना से पवन पांडेय विजयी होकर विधायक बने थे तो उसी चुनाव में कटेहरी से अनिल तिवारी जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। उन्होंने बीएसपी के रामदेव वर्मा को करीब सात हजार मतों से हराया था।

Previous Post

ताजगंज में युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए किया पथराव

Next Post

अनिल कपूर बोले-जब भी ताजमहल को देखता हूं, इसकी खूबसूरती में और निखार आ जाता है

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

Next Post
अनिल कपूर बोले-जब भी ताजमहल को देखता हूं, इसकी खूबसूरती में और निखार आ जाता है

अनिल कपूर बोले-जब भी ताजमहल को देखता हूं, इसकी खूबसूरती में और निखार आ जाता है

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पंजाब से एटीएम तोड़ने आए दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

पंजाब से एटीएम तोड़ने आए दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

December 23, 2023
आगरा फोर्ट स्टेशन पर तेज धमाके के साथ मालगाड़ी दो हिस्से में बंटी

आगरा फोर्ट स्टेशन पर तेज धमाके के साथ मालगाड़ी दो हिस्से में बंटी

February 7, 2023
पति, पत्नि और वो के चक्कर में दिन भर मचा बवाल

पति, पत्नि और वो के चक्कर में दिन भर मचा बवाल

December 13, 2023
गर्मी का कहर, ढीले-ढाले कपड़े, कैनवास शूज पहनकर स्कूल जा सकते हैं बच्चे, स्कूलों को केंद्र सरकार ने दिए निर्देश

गर्मी का कहर, ढीले-ढाले कपड़े, कैनवास शूज पहनकर स्कूल जा सकते हैं बच्चे, स्कूलों को केंद्र सरकार ने दिए निर्देश

May 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.