• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में एसटीएफ ने पकड़ा बड़ा हथियार घोटाला, डीजीपी के आदेश पर सात पर मुकदमा

आगरा में एसटीएफ ने पकड़ा बड़ा हथियार घोटाला, डीजीपी के आदेश पर सात पर मुकदमा

सेवानिवृत्त असलहा बाबू, एक मीडिया कर्मी भी मुकदमे में नामजद

May 26, 2025
in administration, Agra, Crime, News

आगरा। आगरा एसटीएफ यूनिट टीम ने हथियारों का बड़ा घोटाला पकड़ा है। फर्जी सूचना देकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने और कहीं से भी हथियार लेकर लाइसेंस पर चढ़वाने के मामले में डीजीपी के आदेश पर नाई की मंडी थाने में सात लोगों मुकदमा दर्ज हुआ है। सात लोगों में सेवानिवृत्त असलहा बाबू, एक मीडिया कर्मी भी शामिल है।

नाई की मंडी थाने में यह जो मुकदमा दर्ज हुआ है इसकी पहले एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने कई महीने तक जांच की थी। जांच के बाद अपनी रिपोर्ट डीजीपी के पास भेजी। इसके बाद धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में मोहम्मद जैद, नेशनल शूटर मोहम्मद अरशद, राजेश कुमार बघेल, भूपेंद्र, शोभित चतुर्वेदी और सेवानिवृत्त असलहा बाबू संजय कपूर नामजद हैं। आरोप है कि आरोपियों ने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया। कागजात मुहैया नहीं कराए। इंस्पेक्टर एसटीएफ ने अपनी जांच में यह आशंका जाहिर की कि यह मामला अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त का है। हथियारों की तस्करी और कारतूस घोटाले के लिए शूटिंग खिलाड़ी बनाए जाते हैं। मुकदमे में सभी आरोपियों पर अलग-अलग आरोप हैं। चर्चित मोहम्मद जैद पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2003 में शस्त्र लाइसेंस बनवाया। शपथ पत्र में अपनी जन्मतिथि 1975 दर्शायी। जबकि अन्य प्रमाणपत्रों में उनकी जन्मतिथि 1972 है। नेशनल शूटर अरशद खान के पास पांच लाइसेंस हैं। उन पर आरोप है कि प्रपत्रों में कम उम्र दर्शाकर खुद को कुशल निशानेबाज दर्शाना था। ताकि आराम से शस्त्र लाइसेंस बन सकें। उन पर आरोप है कि उन्होंने सभी शस्त्रों की खरीद से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। राजेश कुमार बघेल पर आरोप है कि उनके लाइसेंस से संबंधित पत्रावली ही नहीं मिली। उसी लाइसेंस पर शस्त्र क्रय करके चढ़वाया गया। जो शस्त्र लाइसेंस पर चढ़ा है उसकी खरीद से संबंधित कोई कागजात मुहैया नहीं कराया गया। उनके शस्त्र लाइसेंस बनवाने और गुम होने की जांच के दौरान शस्त्र क्रेता शोभित चतुर्वेदी का नाम प्रकाश में आया। शोभित चतुर्वेदी पर एक और आरोप है। उन्होंने फर्जी शपथपत्र दिया। उनके पास टिहरी उत्तराखंड से जारी एक लाइसेंस था। यह बात उन्होंने दूसरा लाइसेंस बनवाने के दौरान छिपाई। जन्म का मूल स्थान लखनऊ के बजाए आगरा दर्शाया। शोभित चतुर्वेदी द्वारा बरैठा की पिस्टल शिव कुमार सारस्वत से बिना किसी प्रपत्र के क्रय की। जांच के दौरान दस्तावेज नहीं दिखाए। भूपेंद्र सारस्वत पर आरोप है कि वह 21 साल के नहीं थे इसके बावजूद शस्त्र लाइसेंस था। उक्त लाइसेंस वर्ष 2016-2017 में गुम होना बताया। आरोपित ने थाने में दर्ज गुमशुदगी के कागज नहीं दिए। पहले लाइसेंस की छायाप्रति तक उपलब्ध नहीं कराई। पूरी जांच में असलहा बाबू संजय कपूर को भी आरोपित पाया गया। वह स्वैच्छित सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। उन पर कूट रचना, तथ्यों को छिपाना, असत्य शपथ पत्र प्रेषित करने का आरोप है।

विशाल भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत, जांच में खुले कई राज

विशाल भारद्वाज पहले भूपेंद्र के यहां काम करता था। पांच लाख का लेन-देन था। आरोप है कि उसके खिलाफ मुकदमे लिखाए गए। उसे पुलिस से धमकी दिलवाई गई। विशाल भारद्वाज इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचा। उनसे शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए  एसटीएफ को जांच सौंपी। इंस्पेक्टर ने अपनी जांच में पाया कि मुकदमे में नामजद आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस एक-एक बार जरूरी खोए हैं। पुराना लाइसेंस खो जाने के बाद नया बनता है। नए लाइसेंस में इस बात का उल्लेख नहीं किया जाता कि कितने कारतूस इश्यू कराए गए थे। पुराने लाइसेंस पर कौन सा हथियार चढ़ा था। जांच में उन्होंने पाया कि प्रत्येक आरोपित का एक बार लाइसेंस जरूर खोया है। किसी के पास उसकी गुमशुदगी नहीं थी। इतना ही नहीं हथियार किस दुकान से खरीदा। कब खरीदा। कितने का खरीदा। इसके प्रमाण नहीं हैं। इसके बाद पूरी पोल खुली। मुकदमा दर्ज होने के बाद  खलबली मच गई है। 

Previous Post

जूता कारोबारी को कार में बंधक बनाकर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला गया जेल

Next Post

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार मिलकर बनाएंगी शिवाजी महाराज का स्मारक

Related Posts

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

September 23, 2026

आगरा।  नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बुधवार को राजा मंडी में आज एक बड़ा हादसा...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

Next Post
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार मिलकर बनाएंगी शिवाजी महाराज का स्मारक

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार मिलकर बनाएंगी शिवाजी महाराज का स्मारक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रिटायर निगम कर्मी को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास

रिटायर निगम कर्मी को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास

February 5, 2024
भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं, पुलिस की छवि खराब करने वालों को जेल भेजूंगा: पुलिस कमिश्नर

भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं, पुलिस की छवि खराब करने वालों को जेल भेजूंगा: पुलिस कमिश्नर

January 13, 2024
ग्वालियर हाईवे पर कंटेनर ने ऑटो को टक्कर मारी, दो की मौत कई घायल

ग्वालियर हाईवे पर कंटेनर ने ऑटो को टक्कर मारी, दो की मौत कई घायल

April 29, 2025
मॉर्निंग वॉक पर निकले शहर के प्रसिद्ध पर्यावरणविद पर हुआ हमला

मॉर्निंग वॉक पर निकले शहर के प्रसिद्ध पर्यावरणविद पर हुआ हमला

November 3, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे
  • शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद
  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.