• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
वर्दी में व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा -तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है- सुनकर शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, हुई मौत

वर्दी में व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा -तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है- सुनकर शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, हुई मौत

शिक्षिका को आरोपी ने चार घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट

October 3, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। साइबर शातिरों द्वारा एक शिक्षिका को चार घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। 15 मिनट के अंदर एक लाख बैंक खाते में भेजने को कहा गया। साइबर शातिरों की काल से मालती देवी की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सुभाष नगर, अलबतिया रोड निवासी मालती वर्मा अछनेरा स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। 30 सितंबर को दोपहर में 12 बजे उनके पास व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर की डीपी में वर्दी पहने पुलिस अधिकारी की फोटो थी। इस पर नाम कैप्टन विजय कुमार लिखा था। शिक्षिका के बेटे दीपांशू राजपूत ने बताया कि मां को 10 बार कॉल किया गया। कहा गया कि आपकी बेटी स्कैंडल में फंस गई है। कॉल करने वाले ने अपना परिचय पुलिस अधिकारी के रूप में दिया था। कहा था कि आपको बेटी को छुड़ाना है तो एक लाख रुपये एक नंबर पर बात करके तुरंत ट्रांसफर कर दो। यह सुनकर वह घबरा गईं। उन्हें गहरा धक्का लगा। इस पर मां ने उन्हें कॉल किया। कहा कि बेटा एक लाख रुपये एक नंबर पर भेज दो। उन्होंने मां से रुपये भेजने का कारण पूछा। उनकी सांस फूल रही थी। ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं। बस यही कहा कि एक नंबर बता रही हूं। उस पर रकम दे देना। अगर, पैसा नहीं पहुंचा तो सब कुछ गड़बड़ हो जाएगा। मां से पूरी बात सुनकर दीपांशु ने उनसे नंबर लिया। जिस नंबर से कॉल था, वह +92 से शुरू हो रहा था। दीपांशु ने अपनी मम्मी से कहा यह फेक कॉल है। बहन से बात हो गई है आप परेशान मत हो। बहन बिल्कुल ठीक है, लेकिन मां सदमे में चली गई थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Previous Post

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन

Next Post

ऑटो चेक करने के लिए पुलिस कमिश्नर को खुद सड़क पर उतरना पड़ा

Related Posts

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

Next Post
ऑटो चेक करने के लिए पुलिस कमिश्नर को खुद सड़क पर उतरना पड़ा

ऑटो चेक करने के लिए पुलिस कमिश्नर को खुद सड़क पर उतरना पड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में चार वर्ष के मासूम की गोली मारकर हत्या

एत्माद्दौला में चार वर्ष के मासूम की गोली मारकर हत्या

October 23, 2022
दो हत्याओं से दहली ताजनगरी, सिपाही ने भी खुद को मारी गोली

दो हत्याओं से दहली ताजनगरी, सिपाही ने भी खुद को मारी गोली

August 5, 2022
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले 10 मार्च को सपा का सफाया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले 10 मार्च को सपा का सफाया

February 1, 2022
नजीर की नज्मों और गजलों के साथ शहरवासियों ने मनाया ‘जश्न ए वसंत’

नजीर की नज्मों और गजलों के साथ शहरवासियों ने मनाया ‘जश्न ए वसंत’

February 2, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.