• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस सोती रही हथियारबंद बदमाशों ने बाईपास पर दो डकैती और एक लूट कर डाली

पुलिस सोती रही हथियारबंद बदमाशों ने बाईपास पर दो डकैती और एक लूट कर डाली

बाइक पर सवार थे हथियार बंद बदमाश, खंदारी फ्लाईओवर पर दो, तीसरी थोड़ा आगे

July 12, 2023
in Agra, Crime, News

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार रात दो डकैती और एक लूट की वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे तानकर राहगीरों को लूटा। तीनों वारदातें 500 मीटर के दायरे में हुईं। दो वारदातें खंदारी फ्लाईओवर और एक आईएसबीटी के सामने हुई। घटना के बाद कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में लगाई गई है। ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक बदमाश पर पुलिस को शक है। इस पर न्यू आगरा थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह दो मुकदमों में वांछित भी है। इधर लूट की घटनाओं से पुलिस की रात्रि चेकिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहली घटना नगरिया डौकी निवासी सतीश यादव के साथ हुई। वह बाइक पर टीपी नगर से अपने घर लौट रहे थे। सतीश ने पुलिस को बताया कि वह एक मीडिया संस्थान से जुड़े हैं। खंदारी फ्लाईओवर पर दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बाइक खड़ी कर तीन बदमाश उनके पास आए, उन पर तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर उनका मोबाइल और जेब में रखे चार हजार रुपये लूट लिए। 
दूसरी घटना बरसाना, मथुरा निवासी सौरभ पुत्र बच्चू सिंह के साथ हुई। वह फिरोजाबाद की तरफ से मैक्स गाड़ी में आम लेकर आ रहा था। खंदारी फ्लाईओवर पर गाड़ी खराब हो गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हाईवे के दूसरी तरफ दो बाइक पर छह युवक दिखे। बाइकें रुक गईं। तीन युवक डिवाइडर कूदकर उसके पास आए, उसे पीटा फिर तमंचा तान दिया। जेब में रखे चार हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। दोनों पीड़ितों ने रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना में छह बदमाश शामिल थे। हाईवे पर सात मिनट के अंतराल में डकैती की दो वारदातें हुईं थीं। पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। तीसरी घटना सुबह करीब चार बजे खंदारी फ्लाईओवर उतरते ही आईएसबीटी कट के पास हुई। ग्राम नहरइया, फर्रुखाबाद निवासी श्याम पाल सिंह भूसे की बुग्गी लेकर मथुरा की तरफ जा रहा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक बाइक पर तीन बदमाश आए, उसे घेरकर पीटा, उस पर हथियार तान दिए। गोली मारने की धमकी दी। मोबाइल और दो हजार रुपये लूट ले गए। तीन बड़ी घटनाओं से खलबली मची हुई है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि दो घटनाएं न्यू आगरा, एक हरीपर्वत में हुई है। 

बदमाश पर कार्रवाई को पुलिस अपर आयुक्त ने कहा था, फिर भी नहीं की

आगरा। जिस बदमाश पर घटना का शक है उस पर बीते दिनों ओआर के दौरान कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस अपर आयुक्त ने निर्देश दिए थे। फिर भी उस पर कार्रवाई नहीं की। अगर वह जेल में होता तो शायद यह घटनाएं नहीं होतीं।

 

Previous Post

कार्य व्यवहार में सुधार नहीं करने को लेकर आगरा कॉलेज प्रबंध समिति ने शिक्षक को किया निलंबित

Next Post

चीनी, रिफाइंड और बूरा से नकली हर्बल सीरप और मल्टी विटामिन सीरप बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
चीनी, रिफाइंड और बूरा से नकली हर्बल सीरप और मल्टी विटामिन सीरप बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

चीनी, रिफाइंड और बूरा से नकली हर्बल सीरप और मल्टी विटामिन सीरप बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोऑर्डिनेटर से नाराज जहीर अहमद ने छोड़ा हाथी का साथ

कोऑर्डिनेटर से नाराज जहीर अहमद ने छोड़ा हाथी का साथ

February 4, 2022
यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर में घुसी कार, जिंदा जले दो लोग

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर में घुसी कार, जिंदा जले दो लोग

November 21, 2022
लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

January 23, 2023

पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल ने कई क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

January 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.