• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नाई की मंडी पुलिस ने फुटवियर शोरूम में हुई 11 लाख रुपये की चोरी का किया खुलासा

नाई की मंडी पुलिस ने फुटवियर शोरूम में हुई 11 लाख रुपये की चोरी का किया खुलासा

दुकान में काम करने वाला कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

February 7, 2026
in Agra, Crime

आगरा। नाई की मंडी थाना पुलिस ने फुटवियर शोरूम में हुई 11 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का  खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि दुकान में काम करने वाला कर्मचारी राहुल ही निकला। एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

घटना 31 जनवरी की रात की है, जब नाई की मंडी क्षेत्र स्थित चिराग फुटवियर शोरूम को निशाना बनाया गया। चोरों ने शोरूम की छत का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे 11 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात से पहले और बाद में पहचान छिपाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को शक दुकान के कर्मचारी राहुल पर हुआ। कड़ी पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। 6 फरवरी को पुलिस ने पंचकुइयां कब्रिस्तान के पास से समीर, राहुल सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पाँचवाँ आरोपी पवन फरार है। वह राहुल का भाई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। राहुल फुटवियर शोरूम में एकाउंटेंट था। उसी ने चोरी की पूरी योजना बनाई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 6.57 लाख रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और लोहे का सब्बल बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल छत का गेट तोड़ने में किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से शोरूम की गतिविधियों, नकदी रखने की जगह और सुरक्षा व्यवस्था से परिचित था, इसी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। फरार रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। 

Previous Post

मंडलायुक्त को जिला अस्पताल में अचानक आता हुआ देखकर मची खलबली

Next Post

एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर मंडलायुक्त गंभीर, रोकने को उठाए कड़े कदम

Related Posts

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

Next Post
एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर मंडलायुक्त गंभीर, रोकने को उठाए कड़े कदम

एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर मंडलायुक्त गंभीर, रोकने को उठाए कड़े कदम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा पुलिस ने ईरानी गैंग के 6 लोग पकड़े

सिकंदरा पुलिस ने ईरानी गैंग के 6 लोग पकड़े

February 3, 2022
एटीएम तोड़कर लूटने का प्रयास करने वाले गैंग के तीन सदस्य पकड़े

एटीएम तोड़कर लूटने का प्रयास करने वाले गैंग के तीन सदस्य पकड़े

March 9, 2022
अछनेरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हथियार बंद बदमाशों ने डाली डकैती, लोगों में आक्रोश

अछनेरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हथियार बंद बदमाशों ने डाली डकैती, लोगों में आक्रोश

September 7, 2023
महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

January 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.