• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जेडपीएस का सर्वे शुरू

पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जेडपीएस का सर्वे शुरू

रोजाना बह जाता है लाखों लीटर पेयजल

July 11, 2025
in administration, Agra, Development, Environment

आगरा। जलकल विभाग ने शहर की पेयजल सप्लाई को दुरुस्त करने और पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए काम शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने जेडपीएस और ओवर हैड टैंकों का सर्वे शुरू हो गया है। यहां लगे एयर वाल्व और सुलूस वाल्व की रिपोर्ट तैयार की जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आते ही एयर वाल्व और सुलूस वाल्व के बदलने और मरम्मत का काम शुरू होगा।

शहर की जनता को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल सके, उसके लिए जलकल विभाग एक-एक कमी ढूंढ रहा। जहां कमी मिल रही हैं उन्हें दूर करने की दिशा में काम हो रहा है। पाइप लाइनों में लगे एयर वाल्व और सुलूस वाल्व एक महत्वपूर्ण उपकरण हैं। इनके जर्जर और लीकेज होने से पानी बहने लगता है। रोजाना लाखो लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने जेडपीएस और ओवर हैड टैंकों का सर्वे शुरू कर दिया है। महाप्रबंधक ने सभी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि सर्वे रिपोर्ट आते ही जहां-जहां एयर वाल्व और सुलूस वाल्व में कमी मिले उनकी मरम्मत और बदलने का काम तत्काल शुरू किया जाए। इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 29 जेडपीएस और 30 ओवर हैड टैंक बने हैं। सभी का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में जो कमी मिलेगी उसे तत्काल दूर करने की दिशा में काम करेंगे। महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि सुलूस वाल्व की समय पर मरम्मत नहीं होने पर वह अचानक फट गया तो पूरी पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ती है। एयर वाल्व से हवा निकलना बंद हो जाए तो पाइप लाइन फट सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए इनकी मरम्मत समय पर बहुत जरूरी है। इस समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है।

यहां बने हैं जलकल विभाग के जेडपीएस

निर्भय नगर, लॉयर्स कॉलोनी, हलवाई की बगीची, सूर्यनगर, संजय प्लेस, केदार नगर, सुभाष पार्क, सिकंदरा, बोदला आवास विकास सेक्टर दो बी, आवास विकास सेक्टर नौ बी, बृज विहार, ताजगंज, ताजगंज एक बी, ट्रांस यमुना दो, कालिंदी विहार, लोहामंडी, शाहगंज, बोदला केशव कुंज, शाहगंज तहसील के सामने, रकाबगंज, कोतवाली, नौलक्खा, ताजगंज, आवास विकास सेक्टर 15, आवास विकास सेक्टर चार, आवास विकास सेक्टर दो, आवास विकास सेक्टर नौ ए आदि शामिल हैं।

Previous Post

कागारौल में हलवाई की दुकान से ले दूध पीने के बाद दो बच्चों की मौत

Next Post

आगरा कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
आगरा कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी

आगरा कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लोहामंडी में घर में घुसकर छेडछाड़, नेत्रहीन भाई को पीटा

लोहामंडी में घर में घुसकर छेडछाड़, नेत्रहीन भाई को पीटा

September 9, 2024
एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

January 30, 2026
बॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज करने की सूचना पर दीवानी में पहुंचे घर वाले, हंगामा

बॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज करने की सूचना पर दीवानी में पहुंचे घर वाले, हंगामा

November 22, 2024
एत्माउद्दौला में बच्चे के अपहरण का हुआ प्रयास, राहगीरों ने दौड़कर पकड़े बदमाश

एत्माउद्दौला में बच्चे के अपहरण का हुआ प्रयास, राहगीरों ने दौड़कर पकड़े बदमाश

December 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.