• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं जल्द कराई जाएंगी निस्तारितः नगर आयुक्त

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं जल्द कराई जाएंगी निस्तारितः नगर आयुक्त

कार्यकारिणी में आयोजित बैठक के दौरान टैक्स का मुद्दा छाया रहा

October 10, 2024
in administration, Agra, Development

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने गुरुवार को उद्योगबंधु के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना। कार्यकारिणी में आयोजित बैठक के दौरान टैक्स का मुद्दा छाया रहा। बैठक के दौरान होटल और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना था कि तकनीकि कारणों से पोर्टल न चल पाने से वे कर जमा नहीं कर पाये, जिससे उस दौरान मिल रही दस प्रतिशत की छूट का लाभ नहीं उठा पाये। उन्हें इस छूट का लाभ पुनः दिया जाए। इस पर नगरायुक्त ने कारोबारियों को इस विषय में विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

बैठक के दौरान जल निगम द्वारा भेजे गये बिलों के ऑन लाइन पेमेंट करने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा बिल मांगे जाने की शिकायत की गई तो नगरायुक्त ने इस मामले में विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये। एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि नगर निगम आगरा में संपत्ति कर की स्वकर प्रणाली 2014 प्रकाशित की गई है उसमें संपत्ति कर के नियमों और प़द्धति में व्यापक फेरबदल किया गया है। नगर निगम सीमा के तहत आने वाली लगभग सभी कालोनियों और क्षेत्रों को नामवार सूचीबद्ध कर चार समूहों में बांटा गया है जबकि औद्योगिक क्षेत्र को अलग से सूचीबद्ध नहीं किया गया है। जिससे आरोपित करों में भिन्नता है। सम्पत्ति कर के नोटिस में भिन्नता की वजह से उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है। नगर निगम ने जब जीपीएस के नोटिसों को गलत मान लिया है तो उसके द्वारा बनाये गये क्षेत्रफल के आधार पर असिसमेंट गलत है। अतः पुराने असिमेंट को ही मान्यता दी जाए। फाउंड्रीनगर पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग को नगरायुक्त ने मानते हुए पार्क के जल्द सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया। संजय प्लेस में कपड़ा मार्केट में सम्पत्ति कर के नोटिस भेजे गये हैं। उसमें भवन निर्माण 2009 का है जबकि सम्पत्ति कर की मांग 2021 से की जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर में बनाये गये नालों की सफाई ठीक प्रकार से नहीं हो रही, सड़कें क्षतिग्रस्त हैं जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस पर नगरायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिये। किनारी बाजार फव्वारा बाजार में शौचालय की मांग पर नगरायुक्त ने भूमि उपलब्ध कराने पर इसके निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्रों फाउड्रीनगर, सिंकदरा और नुनहाई में सड़कों के अलावा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठीक न होने शिकायत पर उन्होंने इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा फाउंड्रीनगर और नुनिहाई क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की भी मांग कारोबारियों द्वारा की गई जिस पर नगरायुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नगर निगम कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा चुका है। आगे की जिम्मेदारी पुलिस की है। फिर भी वे पुनः अभियान चलवाकर अतिक्रमण हटवा देंगे इसके बाद अगर अतिक्रमण होता है तो उद्योगपति पुलिस अधिकारियों से मिलें। जीवनी मंडी न्यू मार्केट में विजया बैंक के सामने की बाउंड्रीवाल वहां स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण कराने का भी आश्वासन नगरायुक्त ने उद्योगपतियों को दिया।
बैठक के दौरान नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, सिकंदरा फैक्ट्री ओनर्स ऐसासियेशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सिकंदरा फैक्ट्री आनर्स ऐसासियेशन राजेश मगन, उद्योगपति अमित मित्तल, अमित जैन, संजीव जैन, एससी कुलश्रेष्ठ के अलावा अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, प्रभारी पथ प्रकाश पंकज भूषण, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव वर्मा के अलावा कर निर्धारण अधिकारी विजय कुमार, जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत और जेडओ लोहामंडी अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।

Previous Post

आगरा किले के पास मिले दोनों शव पति-पत्नी के थे, कर्ज से परेशान होकर की थी आत्महत्या

Next Post

वृंदावन कॉरिडोर के लिए 510 करोड रुपए दान की घोषणा करने वाले प्रखर गर्ग पर 9 करोड़ के फ्रॉड में एफआईआर

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
वृंदावन कॉरिडोर के लिए 510 करोड रुपए दान की घोषणा करने वाले प्रखर गर्ग पर 9 करोड़ के फ्रॉड में एफआईआर

वृंदावन कॉरिडोर के लिए 510 करोड रुपए दान की घोषणा करने वाले प्रखर गर्ग पर 9 करोड़ के फ्रॉड में एफआईआर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बेटा नहीं होने पर सिपाही पति रोज देता है प्रताड़ना

बेटा नहीं होने पर सिपाही पति रोज देता है प्रताड़ना

November 21, 2023
आगरा में आज सभी डॉक्टर हड़ताल पर, दौसा की डा. अर्चना शर्मा की ख़ुदकुशी पर भारी आक्रोश

आगरा में आज सभी डॉक्टर हड़ताल पर, दौसा की डा. अर्चना शर्मा की ख़ुदकुशी पर भारी आक्रोश

March 30, 2022
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस कल आ रहे आगरा में, धारा 163 लागू, स्कूलों की रहेगी छुट्टी

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस कल आ रहे आगरा में, धारा 163 लागू, स्कूलों की रहेगी छुट्टी

April 22, 2025
हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

August 14, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.