आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी में देर रात मामूली कहासुनी पर पड़ोसी युवक ने चाकू से हलवाई पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गणेश वर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी दम्पत्ति को हिरासत में ले लिया है।
मध्य प्रदेश का रहने वाला गणेश वर्मा नगला पदी में किराए पर रहकर हलवाई का काम करता था। देर रात पड़ोसी जीतू से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। जीतू ने चाकू निकालकर गणेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गणेश वर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी जीतू और उसकी पत्नी राधा को हिरासत में ले लिया है।











