• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बेटे ने की मां की पिटाई,  थानाध्यक्ष ने उसकी अकल ठिकाने लगाई

बेटे ने की मां की पिटाई, थानाध्यक्ष ने उसकी अकल ठिकाने लगाई

न्यू आगरा के नगला पदी का मामला, मां के साथ आए दिन मारपीट करता है बेटा

March 4, 2022
in Crime

आगरा। एक कलयुगी बेटा अपनी मां के साथ आए दिन मारपीट करता है। मां के द्वारा मेहनत कर कमाए गए पैसों को लूट लेता है। युवक की आदतों से तंग आकर उसकी पत्नी भी घर छोड़कर चली गई है। शुक्रवार को तो उसने सारी हदें पार कर दीं। घर में रखा सारा सामान तोड़ दिया। मां ने विरोध किया तो उनके साथ में मारपीट की। मां नगला पदी के सामने सड़क पर खड़े होकर रो रही थी। तभी उन्हें पुलिस की जीप आती हुई दिखाई दी। इसमें थानाध्यक्ष बैठे हुए थे।  महिला ने हाथ देकर उन्हें रुकने का इशारा किया।  महिला को रोता देख थानाध्यक्ष ने जीप रोक ली। महिला ने जैसे ही अपनी आपबीती बताई थानाध्यक्ष का दिल पिघल गया और उनके घर पहुंच कर सामान को व्यवस्थित किया। साथ ही बेटे की भी गिरफ्तारी की। 

लक्ष्मी देवी निवासी नगला पदी (70) का बेटा मनु आए दिन उनके साथ मारपीट करता है। वह काम कर जो भी कमाकर लाती हैं, उन पैसों को छीन कर शराब पीता है। मनु की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी भी घर छोड़ कर चली गई लेकिन मनु की आदतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को उसने अपनी मां को बेरहमी से पीटा। वहीं घर का सारा सामान जमीन पर फेंक दिया।  इसमें काफी सामान टूट भी गया है। कलयुगी बेटे की आदत से परेशान होकर मां नगला पदी के सामने रोड पर खड़े होकर फूट-फूट कर रो रही थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल को आता देख उन्होंने जीप रुकवाई। थानाध्यक्ष ने महिला से पूछा माताजी क्यों रो रही हो? किसने परेशान किया है आपको। इस पर दुखी मां ने कहा मेरा दुश्मन मेरा बेटा ही है। लक्ष्मी देवी ने थानाध्यक्ष को पूरी घटना बताई। थानाध्यक्ष का दिल पिघल गया और वे फोर्स लेकर उनके घर पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने जमीन पर पड़ा सामान व्यवस्थित तरीके से रखा। इसके बाद उनसे तहरीर लेकर उनके बेटे मनु को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि वह कल सुबह आरोपी मनु को कलेक्ट्रेट में एसीएम के सामने पेश करेंगे।  एसीएम से अनुरोध करेंगे कि मां के साथ मारपीट करने वाले बेटे को वह 14 दिन के लिए जेल में भेजें।

आरोपी के द्वारा फेंके गए सामान को व्यवस्थित करते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल।
Previous Post

ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली कवच का सफल परीक्षण

Next Post

शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने और केस वापस नहीं लेने पर जेल भेजने के धमकी देने के दरोगा पर लगे आरोप

घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने और केस वापस नहीं लेने पर जेल भेजने के धमकी देने के दरोगा पर लगे आरोप

April 25, 2026

आगरा। पिनाहट थाना के एक दरोगा पर पति-पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट...

Next Post
शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा

शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोर्ट मैरिज के आठ महीने बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या

कोर्ट मैरिज के आठ महीने बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या

July 26, 2023
नेशनल चंबल सेंचुरी पर मंडरा रहे संकट के बादल

नेशनल चंबल सेंचुरी पर मंडरा रहे संकट के बादल

February 19, 2025
शाहगंज में गला घोंटकर की गई थी युवक की हत्या

शाहगंज में गला घोंटकर की गई थी युवक की हत्या

November 16, 2023
नवनीत और रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ना था लेकिन राजद्रोह में पहुंच गईं जेल, उद्धव को दी थी सीधी चुनौती

नवनीत और रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ना था लेकिन राजद्रोह में पहुंच गईं जेल, उद्धव को दी थी सीधी चुनौती

April 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.